scriptएग्जिट पोल 2019 में बीजेपी को कैसे मिलीं इतनी ज्यादा सीटें, खुल गया बड़ा राज | Congress Rajsabha MP PL Punia statement on Exit Poll 2019 | Patrika News

एग्जिट पोल 2019 में बीजेपी को कैसे मिलीं इतनी ज्यादा सीटें, खुल गया बड़ा राज

locationबाराबंकीPublished: May 20, 2019 08:47:39 am

– एग्जिट पोल में कांग्रेस की क्यों हुई बुरी हालत- सर्वे एजेंसियों पर बनाया गया दबाव- राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया खोला राज

Congress Rajsabha MP PL Punia statement on Exit Poll 2019

एग्जिट पोल 2019 में बीजेपी को कैसे मिलीं इतनी ज्यादा सीटें, खुला बड़ा राज

बाराबंकी. लोकसभा चुनाव 2019 में एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है। 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए तगड़ा झटका भी है, क्योंकि यहां महागठबंधन भाजपा पर भारी पड़ती दिखाई दे रहा है। हालांकि सारे एग्जिट पोलों में एक बात कॉमन है। किसी भी एग्जिट पोल में कांग्रेस को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं। हालांकि जनता का मूड क्या है यह तो 23 मई को आने वाले नतीजे ही बताएंगे, लोकिन एग्जिट पोल की अगर मानें तो जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर सकती है।

सर्वे एजेंसियों पर बनाया गया दबाव
वहीं इन एग्जिट पोलों पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि वह इनपर विश्वास नहीं करते हैं, क्योंकि पहले भी इस तरह के सारे सर्वे फेल होते रहे हैं। वहीं पुनिया ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सारी सर्वे एजेंसियों पर दबाव बनाया है कि वह नतीजे उनके पक्ष में दिखाएं। इसलिए इस एग्जिट पोल पर कांग्रेस विश्वास नहीं करती, क्योंकि हम लोगों नें काफी मेहनत से चुनाव लड़ा है और हम लोगों का प्रदर्शन 2009 के लोकसभा चुनाव से भी बेहतर होगा। वहीं एग्जिट पोल द्वारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलने पर पुनिया ने कहा कि यह आंकड़े बिल्कुल गलत हैं। उत्तर प्रदेश में हम लोग 12 से 15 सीटें जीत रहे हैं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का जादू चलेगा और यह सारे एग्जिट पोल 23 मई को नतीजे के दिन फेल हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो