scriptजांबाज महिला दारोगा की हुई दर्दनाक मौत, तो एसपी ने खुद उनकी अर्थी को कंधा देकर पेश की मिसाल, पूरे विभाग की आंखें हो गईं नम | Daroga Anita Tiwari ki sadak hadse mein maut | Patrika News

जांबाज महिला दारोगा की हुई दर्दनाक मौत, तो एसपी ने खुद उनकी अर्थी को कंधा देकर पेश की मिसाल, पूरे विभाग की आंखें हो गईं नम

locationबाराबंकीPublished: Jun 04, 2019 11:59:29 am

– तेज रफ्तार डीसीएम ने कार सवार महिला दारोगा अनीता तिवारी को मारी जोरदार टक्कर- अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत- महिला दरोगा अनीता तिवारी को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

Daroga Anita Tiwari ki sadak hadse mein maut

जांबाज महिला दारोगा की हुई दर्दनाक मौत, तो एसपी ने खुद उनकी अर्थी को कंधा देकर पेश की मिसाल, पूरे विभाग की आंखें हो गईं नम

बाराबंकी. लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने कार सवार महिला दारोगा अनीता तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला दरोगा अनीता तिवारी को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेहनती और खुशमिजाज महिला दरोगा की दर्दनाक मौत से पूरे स्टाफ की आंखें नम थीं।

एसपी ने अर्थी को दिया कंधा

महिला दरोगा मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां एसपी अजय साहनी, एएसपी आरएस गौतम, अशोक कुमार शर्मा व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने अंतिम सलामी दी। एसपी समेत तमाम आलाधिकारियों ने दरोगा अनीता तिवारी की अर्थी को कंधा दिया। एसपी ने महिला के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
लखनऊ जाते समय हुआ हादसा

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आर.एस. गौतम ने बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात महिला दारोगा अनीता तिवारी पत्नी आज सुबह कार से लखनऊ जा रही थी। सफेदाबाद ब्रिज से उतरते ही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। आनन-फानन में महिला दारोगा को घायल अवस्था में हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डीसीएम और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया गया है, मामले की विवेचना के बाद आवश्यक करवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो