script

बाराबंकी में घाघरा नदी खतरे की निशान से पहुंची काफी ऊपर, मच गई तबाही, कई घर डूबे

locationबाराबंकीPublished: Aug 30, 2018 05:51:31 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

नेपाल की नदियों से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के चलते बाराबंकी में घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है।

Flood in Barabanki

Flood in Barabanki

बाराबंकी. यूपी के अधितकर जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं नेपाल की नदियों से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के चलते बाराबंकी में घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। आलम ये है कि नदी का पानी खतरे के निशान से करीब 81 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। तराई क्षेत्र में कई घर डूब गए हैं। लोग पलायल के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें- शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर राजभर का धमाकेदार एेलान, बढ़ गई अखिलेश की टेंशन, अमर सिंह-मुलायम से की थी मीटिंग

बाराबंकी के एडीएम ने जताई चिंता-

बाढ़ की स्थिति पर बाराबंकी के एडीएम संदीप कुमार गुप्ता ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि नदी का पानी एक बार फिर बढ़ रहा है। जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उन्हें समय-समय पर राहत सामग्री दी जा रही है। मवेशियों के लिए चारे की भी व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें- सपा के बाद बीजेपी में अंतरकलह आई सामने, विधायक ने सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी हुई दो फाड़

बाढ़ पीड़ितों के सामने रोटी जुटाने का संकट-

बाढ़ पीड़ितों के सामने अब दो वक्त की रोटी जुटाने की भी समस्या खड़ी हो गई हैं। स्थिति यह है कि लोग नाव पर ही किसी तरह अपना समय गुजार रहे हैं। कई जगह लोगों का कहना है कि राहत के नाम पर जो सामग्री बांटी गई थी, वह खत्म हो चुकी है। घरों में रखा अनाज भी घाघरा बहा ले गई है। इंसानों के साथ जानवरों के लिए भी चारे का संकट खड़ा हो रहा है। आपको बता दें कि यूपी के 17 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। यूपी में शामली, मुरादाबाद व वाराणसी की सड़कों पर भी जलजमाव है। वहीं कई इलाकों में कटाव से कोहराम है।

ट्रेंडिंग वीडियो