script

बोरे में मिला लापता लड़की का शव, शरीर पर चोट के गंभीर निशान, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

locationबाराबंकीPublished: Nov 29, 2020 10:11:39 am

लड़की का शव मिलने की जानकारी मिलते ही बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बोरे में मिला लापता लड़की का शव, शरीर पर चोट के गंभीर निशान, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बोरे में मिला लापता लड़की का शव, शरीर पर चोट के गंभीर निशान, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बाराबंकी. जिले में एक लड़की का शव खेत के अन्दर बोरे में मिला। लड़की के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिससे लड़की के साथ दुराचार किये जाने की भी आशंका जताई जा रही है। लड़की का शव मिलने की जानकारी मिलते ही बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पाकर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे और लड़की की शिनाख्त की।
बोरे में मिला लड़की का शव

बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर के गांव गौराचक के एक खेत में लड़की का शव बोरे में मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी और पुलिस ने शव की शिनाख्त मीरपुर गांव की रहने वाली अमिता के रूप में की। सूचना पाकर लड़की के पिता शिवकुमार भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। स्थानीय ग्रामीणों की अगर माने तो शव पर चोट के निशान थे और देखने से ऐसा लग रहा था कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और फिर उसकी हत्या की गयी है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान बता रहे है कि लड़की ने कितना संघर्ष किया होगा। दबी जुबान ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर एक आरोपी अतीक को हिरासत में भी लिया है, लेकिन पुलिस की ओर से ऐसा कुछ स्पष्ट नही किया गया है।
लड़की घर से थी गायब

वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें भी सूचना दी थी कि खेत में किसी लड़की का शव मिला है और यहां आकर उन्होंने इंस्पेक्टर रामनगर को सूचना दी। लड़की की उम्र लगभग 19 से 20 साल है और उसकी पहचान मीरपुर निवासी शिवकुमार की पुत्री अमिता के रूप में हुई है। लड़की के पिता शिवकुमार ने बताया कि उनकी लड़की कल 11 बजे से ही गायब थी और आज सूचना मिली कि उसका शव खेत में बोरे में बन्द मिला है। उसी सूचना पर वह यहां आये हैं लड़की जब गायब हुई थी तो वह कुछ सामान लेने के लिए बता कर गयी थी।
पुलिस की जांच जारी

मौके पर पहुंचे बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि कल थाने पर मीरपुर गांव निवासी शिवकुमार द्वारा एक सूचना दी गयी थी कि उनकी लड़की लापता है। इनकी तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। अब गौरा चक गांव के खेत में एक लड़की का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त उसी लड़की के रूप में हुई है। लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी और कोई जानकारी नही मिल पाई है। आगे की जांच जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो