scriptराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल्याणी नदी के तटबंध पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | Governor Anandiben Patel in Plantation program in Barabanki | Patrika News

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल्याणी नदी के तटबंध पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

locationबाराबंकीPublished: Jul 06, 2020 05:39:07 pm

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याणी नदी के अस्तित्व में लाने का जिक्र किया था। अब कल्याणी के तट पर प्रदेश की राज्यपाल ने पौधारोपण कर इसका महत्व और बढ़ा दिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल्याणी नदी के तटबंध पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल्याणी नदी के तटबंध पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बाराबंकी. वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज बाराबंकी में कल्याणी नदी के तटबंध पर पौधारोपण किया। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याणी नदी के अस्तित्व में लाने का जिक्र किया था। अब कल्याणी के तट पर प्रदेश की राज्यपाल ने पौधारोपण कर इसका महत्व और बढ़ा दिया। आपको बता दें कि लगभग विलुप्त हो चुकी कल्याणी नदी को पुराने स्वरूप में लाने के लिए कोरोना संकट काल में लौटे प्रवासी श्रमिकों ने काफी अहम भूमिका निभाई है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी की फतेहपुर तहसील के होली पुरवा गांव में कल्याणी नदी के तटबंध पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कल्याणी नदी के तटबंध पर वृक्षारोपण किया। राज्यपाल के साथ प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल ने वृक्षारोपण के महाअभियान में तेजी लाने का संदेश दिया। जिले के सभी उच्च अधिकारी राज्यपाल के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

तीसरी बार आईं बाराबंकी

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कल्याणी नदी को जीवित करने का जो काम आप लोगों ने किया है। भविष्य में आप लोगों को यह नदी पूरे साल पानी देगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने की दिशा में आज महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। इसीलिए इस बार प्रधानमंत्री ने एक महिला को पद्मश्री सम्मान भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग संकल्प लें कि अपने बच्चों की पढ़ाई जरूर कराएंगे। राज्यपाल मे कहा कि आज वह तीसरी बार बाराबंकी आई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई राज्यपाल एक ही जनपद में तीन बार आया हो।

पीएम की सोच का असर

उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच काफी ऊंची है। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर एक-एक प्रधान को पत्र लिखने का काम किया था। उन्होंने संदेश दिया कि जल है तो कल है और वन है तो हम हैं। इसी सोच को लेकर आज यूपी सरकार आगे बढ़ रही है। यह प्रधानमंत्री जी की ही सोच है कि हमें देश की ऐसी सभी नदियों को पुनर्जीवित करना है, जैसे कल्याणी नदी को किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो