बाराबंकी

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छह लोगों को कुचला, पिता-पुत्री की मौत

– चार लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में कराया गया भर्ती

बाराबंकीJan 04, 2021 / 09:41 pm

Neeraj Patel

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी. जिले में अपनी बेटी के साथ साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति समेत छह लोगों को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई और शेष चार लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ट्रेक्टर ट्राली की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर ट्राली आगे जाकर पलट गई। हादसे की घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रेक्टर को कब्जे में ले लिया है।

बाराबंकी जनपद के थाना बड़डूपुर इलाके के सहरी रोड का है। सुबह एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ साइकिल से किसी आवश्यक काम से जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेक्टर टक्कर मारने के बाद इस रफ्तार से भागा कि चार अन्य लोगों को भी अपनी टक्कर की चपेट में ले लिया।

ट्रेक्टर ट्राली की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आगे जाकर वह खुद रफ्तार का शिकार होकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने ट्रेक्टर को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि इस हादसे में पिता और पुत्री की मौके पर मौत हो गई। शेष चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है जिनका इलाज स्थानीय सीएचसी पर हो रहा है।

Home / Barabanki / तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छह लोगों को कुचला, पिता-पुत्री की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.