scriptदारोगा के इकलौते बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप | Man shot himself in Barabanki | Patrika News

दारोगा के इकलौते बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

locationबाराबंकीPublished: Sep 20, 2018 01:18:08 pm

मामला कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकैतनपुरवा पुरवा का है…

Man shot himself in Barabanki

दारोगा पिता करने जा रहा था दूसरी शादी, सुनकर पत्नी हुई बीमार, इकलौते बेटे ने उठाया यह खौफनाक कदम

बाराबंकी. बाराबंकी जिले में आज सुबह आत्महत्या का ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को झझकोर कर रख दिया। यूपी पुलिस में दरोगा के इकलौते बेटे ने खुद को गोली से उड़ा लिया। आरोप है कि दरोगा दूसरी शादी करने जा रहे थे, जिसकी खबर लगने से उसकी मां काफी बीमार हो गई थीं। मां की बीमारी और दरोगा पिता के रवैये के चलते लड़का डिप्रेशन में आ गया और उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।
इकलौते लड़के ने खुद को गोली से उड़ाया

मामला कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकैतनपुरवा पुरवा का है। जहां के निवासी दारोगा जगन्नाथ सिंह के इकलौते बेटे अभिषेक सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज पर आनन-फानन में घर वाले वहीं पहुंचे। अभिषेक को खून से लथपथ तड़पता देखकर सभी के होश उड़ गए। सभी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक दारोगा जगन्नाथ सिंह दूसरी शादी करने वाले थे और इसी बात से पूरा परिवार परेशान था। दरोगा ने अपनी पत्नी को घरखर्च देना भी बंद कर दिया था। पति के इसी व्यवहार के चलते अभिषेक की मां गंभीर रूप से बीमार हो गई और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां की बीमारी और पिता के रवैये के चलते अभिषेक बीते काफी दिनों से परेशान था और मानसिक अवसाद में चला गया। आपको बता दें कि दारोगा जगन्नाथ सिंह प्रतापगढ़ जिले में जिला जज के यहां तैनात हैं।
जांच के बाद होगी कार्रवाई

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अभिषेक ने अवैध असलहा से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या करने के पीछे का अभिषेक का अवसाद ग्रस्त होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसको ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो