scriptविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, परिजनों ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस | Married woman death in suspicious condition barabanki crime news | Patrika News
बाराबंकी

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, परिजनों ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

ये पूरा मामला रामसनेही घाट के मुरारपुर गांव का है…

बाराबंकीJul 20, 2018 / 02:46 pm

नितिन श्रीवास्तव

Married woman death in suspicious condition barabanki crime news

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत, परिजनों ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी. जनपद बाराबंकी में एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई। महिला के शरीर का आधे से ज्‍यादा हिस्‍सा जला हुआ है। वहीं विवाहिता के परिजनों ने लड़की के ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
बेड पर पड़ा था जला हुआ शव

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरने का मामला सामने आया है। विवाहिता का शरीर उसके कमरे के बेड पर आग में बुरी तरह झुलसा पड़ा था। ये पूरा मामला रामसनेही घाट के मुरारपुर गांव का है। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है और पति, सास और जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं घटना स्थल को देखकर चश्मदीदों का ये भी कहना है कि महिला को महिला को मारने के बाद जलाया गया है।
गर्भवती थी महिला

मृतक विवाहिता के भाई ने बताया कि उसके जीजा का दो दिन पहले फोन आया था और उसने पैसों की मांग की थी। जिसके बाद हमने अपने पिता को भी पूरी बात बताई थी। भाई ने बताया कि उसकी दीदी गर्भवती थी फिर भी उसके ससुराल वाले अक्सर उसे परेशान करते थे और मारते पीटते थे। मृतका के माता-पिता ने भी लड़की के ससुरालवालों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि उनकी लड़की अक्सर मायके में ही रहती थी। उसके ससुराल वाले उसका कोई इलाज भी नहीं कराते थे। उसका पति शराबी है और अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था।
जांच के बाद होगी कार्रवाई

वहीं इस पूरे मामले पर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात रामसनेहीघाट क्षेत्र के मुरारपुर गांव में ये घटना हुई है। जहां एक विवाहिता के जलकर मरने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। अशोक कुमार ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Home / Barabanki / विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, परिजनों ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो