scriptमंत्री महेंद्र सिंह ने शुरू किया किसान ट्रैक्टर रैली, बोले पहली बार मिला किसानों को सम्मान | Minister Mahendra Singh started Kisan Tractor Rally in barabanki | Patrika News

मंत्री महेंद्र सिंह ने शुरू किया किसान ट्रैक्टर रैली, बोले पहली बार मिला किसानों को सम्मान

locationबाराबंकीPublished: Nov 28, 2021 09:29:35 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी का मकसद है कि सरकार से नाराज किसानों को यूपी चुनाव से पहले अपने साथ जोड़ा जा सके। आज बाराबंकी में भी इसी क्रम में किसान जागरूकता ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

new-project-27_1638098149.jpg
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के मंत्री महेंद्र सिंह ने आज किसान ट्रैक्टर रैली की शुरूआत करते हुए कहा- इतिहास में पहली बार किसानों को दी गई सम्मान निधि, मजबूत हुई उनकी आर्थिक स्थिति
किसानों का मूड बदलने के लिए भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह ट्रैक्टर रैली निकाल रही है। बीजेपी का मकसद है कि सरकार से नाराज किसानों को यूपी चुनाव से पहले अपने साथ जोड़ा जा सके। आज बाराबंकी में भी इसी क्रम में किसान जागरूकता ट्रैक्टर रैली निकाली गई। शहर से करीब एक सैकड़ा ट्रैक्टरों को योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि यह रैली किसानों के सम्मान में निकाली गई है। किसान और नौजवान भारतीय जनता पार्टी के हमेशा साथ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनानी है।
– कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे देश और उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं के समाधान लिये पीएम मोदी ने जो काम किया है, वह अद्भुत है। हमारा किसान खुशहाल हुआ है। हर तरह की व्यवस्था किसानो के लिये हमारी सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि अभी तक देश में सांसद और विधायक निधि होती थी। लेकिन इस सरकार ने इतिहास में पहली बार किसानों के लिये किसान सम्मान निधि बनाई है। जिसके बाद किसानों को भी लगा है कि उनकी अपनी सरकार बना है। पीएम मोदी एक बटन दबाते हैं, और पूरे भारत के किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाता है। किसान फसल बीमा योजना हो, चाहे वन नेशन वन मार्केट की बात हो, वन नेशन वन राशन कार्ड की बातो हो, किसानों तक नीम कोटेड यूरिया खाद पहुंचाने की बात हो और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की बात हो। हर क्षेत्र में मोदी और योगी सरकार ने अविस्मरणीय काम किया है।
महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है। आज तक किसी भी सरकार ने किसानों के हित की बात नहीं की। भाजपा सरकार जबसे देश और प्रदेश में बनी है, लगातार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और उनका सम्मान बढ़ रहा है। चाहे किसान सम्मान निधि हो या फिर कर्ज माफी का वादा पूरा कर भाजपा ने किसानों को मजबूत किया है। किसान सम्मान में ही तीनों कृषि बिल वापस लिए गए हैं। हालांकि यह बिल लागू होता तो किसान की स्थिति कुछ और होती।
– कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने टीईटी पेपर लीक मामले पर बोलते हुए कहा कि इस तरह की किसी घटना को करप्शन नहीं कहा जा सकता। सीएम योगी ने यह मामला संज्ञान में लेकर तत्काल आदेश किया है कि सभी दोषियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। साथ ही एनएसए की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अब तक साढ़े चार लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी है। जो पूरी पार्दर्शिता और निष्पक्षता के साथ दी गई है। वहीं इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने कहा कि यह ट्रैक्टर रैली गांव-गांव घूमकर किसानों को जागरूक करेगी और योजनाओं की जानकारी देगी। जिससे किसानों को सीधे लाभ मिलेगा और वह भाजपा से जुड़ेगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो