scriptपहले सुलह करने के इरादे से हुए थे इकठ्ठा, फिर हुआ ऐसा कि मार दी गोली | Murder case exposed in Barabanki | Patrika News

पहले सुलह करने के इरादे से हुए थे इकठ्ठा, फिर हुआ ऐसा कि मार दी गोली

locationबाराबंकीPublished: Jul 05, 2020 02:23:48 pm

बाराबंकी में कुछ दिन पहले हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए बाराबंकी पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों में 6 को गिरफ्तार कर लिया।

पहले सुलह करने के इरादे से हुए थे इकठ्ठा, फिर हुआ ऐसा कि मार दी गोली

पहले सुलह करने के इरादे से हुए थे इकठ्ठा, फिर हुआ ऐसा कि मार दी गोली

बाराबंकी. कुछ दिन पहले हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए बाराबंकी पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों में 6 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की अगर मानें तो यह पहले सुलह के इरादे से इकठ्ठा हुए थे, लेकिन बाद में बात इतनी बढ़ गयी कि एक वयक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था और उनमें से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बाराबंकी जनपद के थाना हैदरगढ़ इलाके के बरावां गांव में कुछ दिनों पहले एक गोली काण्ड हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसका आज भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पहले कुछ विवाद दो पक्षों में हुआ था, जिसके सुलह को लेकर यह लोग इकठ्ठा हुए थे। सुलह तो नहीं हुआ, लेकिन बात इतनी बढ़ गयी कि पहले मारपीट और फिर गोली चलने की नौबत आ गयी। इस घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हगो गया था। जिसका आज भी इलाज चल रहा है।
घटना के सम्बन्ध में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व थाना हैदरगढ़ इलाके के बरावां गांव में एक फायरिंग की घटना हुयी थी। जिसमें एक वयक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बातचीत में यह पता चला कि दोनों पक्ष का पहले विवाद हुआ था। उसी की सुलह के लिए दोनों पक्ष इकट्ठा हुए थे, लेकिन इस दौरान कुछ इस तरह की बात हुयी कि बातचीत मारपीट में बदल गयी और यह मारपीट फायरिंग की घटना में तब्दील हो गयी। इसमें जो मुख्य आरोपी है वह काफी मनबढ़ है और उसी ने ऐसी बात कर दी की बात फायरिंग तक आ पहुंची। इस घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी और एक घायल व्यक्ति का आज भी इलाज हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो