बाराबंकी

स्प्रिट पीने से हुई एक और मौत, मेडिकल कॉलेज में था भर्ती, प्रशासन में मचा हड़कंप

बाराबंकी के देवा क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है…

बाराबंकीJan 14, 2018 / 03:06 pm

नितिन श्रीवास्तव

स्प्रिट पीने से हुई एक और मौत, मेडिकल कॉलेज में था भर्ती, प्रशासन में मचा हड़कंप

बाराबंकी. बाराबंकी के देवा क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। देवा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में स्प्रिट पीने से एक और शख्स की मौत हो गई है। मोहम्मदपुर गांव के निवासी 40 साल के शिवप्रकाश गौतम की मौत के बाद अब मौतों का आंकड़ा 14 हो गया है। जानकारी के मुताबिक शिवप्रकाश की स्प्रिट पीने के बाद हालत बिगड़ी थी। जिसके बाद इसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। सीएचसी में हालत न सुधरने के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
 

पति ने पी थी स्प्रिट

शिवप्रकाश की पत्नी केतकी देवी के मुताबिक 10 जनवरी को उसके पति ने स्प्रिट और शराब पी। पीने के कुछ समय बाद उसे उल्टियां होने लगीं और हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिवारवालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवा में भर्ती कराया। लेकिन हालत न सुधरने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवप्रकाश की मौत के बाद उसकी पत्नी केतकी देवी और बेटियों का रो रो कर बुरा हाल था। उसकी 6 बेटियां और 2 बेटे हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं।
 

जिला प्रशासन में हड़कंप

वहीं शिवप्रकाश की मौत के बाद जिला प्रशासन में एक बार फिर हड़कंप मच गया। मौत की खबर के बाद अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को शिवप्रकाश के घर भेजा गया है। हालांकि उन्होंने मौत के कारणों के बारे में बताया कि यह जांच के बाद ही कहा जा सकता है।
 

चली गई आंख की रोशनी

वहीं स्प्रिट पीने वाला मुनिया पुरवा गांव का उमेश बाराबंकी के मेयो अस्पताल में भर्ती है। इस युवक की आंख पर बुरा असर पड़ा है। वहीं जानकारी के मुताबिक अब इसकी आंखों में रोशनी नहीं आएगी। इस अस्पताल में एक अन्य युवक देवीशरण का भी इलाज चल रहा है। उमेश कुमार को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे रेफर कर दिया गया।

Hindi News / Barabanki / स्प्रिट पीने से हुई एक और मौत, मेडिकल कॉलेज में था भर्ती, प्रशासन में मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.