बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त में आए इस व्यक्ति का नाम आजाद है और यह अवैध शस्त्र के निर्माण का काम करता है।
पंचायत चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भांडाफोड़
बाराबंकी. जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे अराजक तत्व भी सक्रिय हो रहे हैं और अराजकता फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम अवैध हथियारों के निर्माण का काम तेजी से कर रहे हैं। आज बाराबंकी पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण की फैक्ट्री का भांडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति के पास से पुलिस ने छह अवैध हथियार भी बरामद किये हैं।
पुलिस ने दबोचा बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त में आए इस व्यक्ति का नाम आजाद है और यह अवैध शस्त्र के निर्माण का काम करता है। पुलिस ने इसके कब्जे से छह अवैध शस्त्र बरामद करने के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण भी जब्त किये हैं। पुलिस की अगर मानें तो यह एक शातिर अपराधी है और इसके ऊपर बाराबंकी सहित अन्य जनपदों में भी कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस का यह भी मानना है कि इस भंडाफोड़ से अवैध शस्त्र के निर्माण और उसके उपयोग पर अंकुश लग सकेगा।
हथियार बरामद बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा अभियान में थाना बड्डूपुर पुलिस ने आजाद नाम के एक व्यक्ति को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है और इसकी निशानदेही पर जहां यह अवैध शस्त्र का निर्माण करता था वहां से अवैध शस्त्र के के निर्माण के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार सहित छह अवैध हथियार बरामद किये हैं। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि ऐसे शस्त्रों का उपयोग पंचायत चुनाव में हो सकता था। इस भांडाफोड़ से अवैध शस्त्र के कारोबार और उपयोग पर अंकुश लग सकेगा।