scriptउधार पैसों के बदले दरोगा ने बनाए अवैध संबंध, अब महिला को दे रहा है जान से मारने की धमकी | Rape allegation on GRP Daroga in Barabanki UP Hindi News | Patrika News

उधार पैसों के बदले दरोगा ने बनाए अवैध संबंध, अब महिला को दे रहा है जान से मारने की धमकी

locationबाराबंकीPublished: Sep 15, 2017 01:54:41 pm

पूरा मामला वर्तमान में सीतापुर जनपद में तैनात एसआई आशीष चन्द्र त्रिपाठी का है।

Rape allegation on GRP Daroga in Barabanki UP Hindi News

उधार पैसों के बदले दरोगा ने बनाए अवैध संबंध, अब महिला को दे रहा है जान से मारने की धमकी

बाराबंकी. जब वर्दी का नशा सिर पर चढ़ता है, तो इंसान को न तो वर्दी की मर्यादा का ख्याल रहता है और न ही समाज की मान और प्रतिष्ठा का। खाकी के इसी नशे में वह बन जाता है हैवान और कर बैठता है गुनाह पर गुनाह। सफदरगंज में खाकी को शर्मसार करने का ताजा मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित महिला ने एक वर्दीधारी दरोगा पर लगातार कई वर्षों तक यौन शोषण करने और फिर महिला के विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने व उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली।
उधार पैसों के बदले बनाए संबंध

पूरा मामला वर्तमान में सीतापुर जनपद में तैनात एसआई आशीष चन्द्र त्रिपाठी का है। जिसमें सफदरगंज थानांतर्गत एक महिला ने दरोगा आशीष त्रिपाठी पर आरोप लगाया है कि कई वर्ष पहले वह और दरोगा आशीष त्रिपाठी एक ही मकान में किराए पर रहते थे। जहां उन दोनों के बीच मेलजोल हो गया और इसी बीच मकान बनवाने के लिए इस महिला की जरूरत पर आरोपी दरोगा ने उसे 15000 रुपये की मौरंग और सीमेंट खुद पैसे देकर दिलवाया था। फिर जब महिला से दरोगा अपने पैसे की मांग करने लगा, तो महिला ने अपनी तंगहाली की बात कर कुछ दिनों की मोहलत मांगी। महिला की तंगहाली और मजबूरी का फायदा उठाते हुए आरोपी दरोगा ने पीड़ित महिला से नाजायज संबंध बना लिए और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए।
आरोपी दरोगा दे रहा है धमकी

महिला का आरोप है कि तभी से दरोगा आशीष त्रिपाठी जहां भी तैनात होता था, वहां इस महिला को अपने साथ पत्नी की तरह रखता था। इसी बीच महिला भी पत्नी के रूप में अपना हक मांगने लगी थी। जिससे अब दरोगा तंग आ गया था और एक दिन आरोपी दरोगा आशीष त्रिपाठी ने अपने और महिला के अवैध संबंधो की पूरी दास्तान महिला के पति को बता दी। जिससे नाराज होकर महिला के पति ने उसे चरित्रहीन कहकर घर से निकाल दिया। इधर आरोपी दरोगा भी लगातार महिला को मुंह न खोलने की धमकी दे रहा था और मुंह खोलने पर उसके और महिला के अवैध संबंधों का वीडियो भी वायरल करने व उस पर तेज़ाब डालने की और पूरे घर को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
होगी कड़ी कार्रवाई

आखिरकार पीड़ित महिला का सब्र जवाब दे गया। उसने थाना सफदरगंज में अपने साथ बीते जुल्मों की दास्तान पुलिस को सुनाते हुए आरोपी जीआरपी दरोगा आशीष त्रिपाठी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पीड़िता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। उसे लगातार धमकी मिल रही है। जिसकी वजह से वह हर पल दहशत के साये में जीने को मजबूर है। वहीं इस पूरे मामले पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और महिला के बयान के बाद आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो