तस्वीरों में जो लोग दिखाई दे रहे हैं वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। यह लोग अपनी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का संदेश लेकर गांव-गांव जा रहे हैं। इनको हरी झण्डी दिखाने का काम समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार किये जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया। यह कार्यकर्ता अखिलेश यादव के संदेश के साथ अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह अंकित मास्क और सैनिटाइजर भी लेकर जा रहे हैं और इसे लोगों के बीच बांटने का काम करेंगे।
इस दौरान अरविंद सिंह गोप ने कहा कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है तब से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों में भोजन, मास्क और सैनिटाइजर बांटने का काम कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की जरूरतों को भी पूरा करने का काम किया है। सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं अखिलेश यादव स्वयं आगे आकर लोगों की मदद करते रहे हैं। इससे यह साफ हो गया है कि कोरोना हारेगा और देश जीतेगा।