scriptगांवों में तेंदुए की दहशत में ग्रामीण कर रहे हैं रतजगा | Terror of Leopard in villages | Patrika News

गांवों में तेंदुए की दहशत में ग्रामीण कर रहे हैं रतजगा

locationबाराबंकीPublished: Sep 08, 2017 05:24:46 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

महिलाएं एवं बच्चे शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं।
 

Terror of Leopard

Terror of Leopard

बाराबंकी. आज कल तेंदुए की दहशत में ग्रामीणों को रात जाग कर गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों को हर पल तेंदुए का भय सता रहा है। भिटारा तालाब पर गई महिलाओं ने देखा कि तेंदुआ बच्चों के साथ झाडिय़ों के पास बैठा था। महिलाएं चिल्लाते हुए गांव की ओर भाग खड़ी हुईं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने कांबिग की पर तेंदुए का पता नहीं चला।
थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया में दो बच्चों के साथ दिखे तेंदुए से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिह्न से तेंदुुआ होने की पुष्टि हुई थी।
बांसा की कुछ महिलाएं भिटारा तालाब के किनारे सींक निकाल रही थीं कि अचानक तेंदुए की दहाड़ से महिलाएं सहम गईं और चप्पल आदि छोड़कर भाग कर गांव में सूचना दी। ग्रामीणों को खबर लगते ही भारी भीड़ लाठी डंडा लेकर तालाब की ओर दौड़ पड़ी। पूर्व ग्राम प्रधान बिलाल मंजूर किदवाई ने गांव के निकट तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी।
करीब दो घंटे के बाद पहुंचे वन दरोगा जावेद अहमद अंसारी, अनिलकांत गुप्ता, हरिराम यादव, विद्या प्रसाद वर्मा आदि तालाब पर कॉबिंग की पर तेंदुए का पता नहीं चल सका। क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम होने के चलते वन विभाग की टीम निगरानी के तौर पर मौजूद है। बहरहाल तेंदुए की दहशत से क्षेत्र में लोगों में भय व्याप्त है। महिलाएं एवं बच्चे शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। 
डीएफओ जावेद अख्तर ने बताया कि, बांसा गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने पर टीम को भेजा गया है। खुले में होने के कारण तेंदुआ पकड़ पाना संभव नहीं है। विभाग की टीम मौके पर बराबर नजर रख रही है। बहरहाल तेंदुए की दहशत से क्षेत्र में लोगों में भय व्याप्त है। महिलाएं एवं बच्चे शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो