scriptउत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां | Uttar Pradesh Top News 25 September 2020 UP Today Top News UP Breaking | Patrika News

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

locationबाराबंकीPublished: Sep 25, 2020 12:46:56 pm

UP Today Top News: आज के अखबारों में छपी 10 बड़ी खबरें, यहां पढ़ें कहां क्या हुआ…

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

लखनऊ. UP Today Top News: शुक्रवार, 25 सितंबर, 2020 को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों में यह अहम सुर्खियां छाई हुई हैं।

यूपी सरकार के एक और मंत्री को हुआ कोरोना, सामने आए कोरोना के 4674 नए मरीज
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 4,674 नए रोगी मिले और इससे कहीं ज्यादा 4,922 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हुए। बीते हफ्ते भर से नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक्टिव केस 6,935 घटकर 61,300 रह गए हैं। वहीं कुल मरीजों की संख्या 3,84,277 लाख हो गई, जिसमें 3,17,611 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट अब 82.16 फीसद है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 68 और लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 5,366 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है।
बिहार इलेक्शन के साथ ही यूपी की इन 8 सीटों पर उपचुनाव का हो सकता है ऐलान

यूपी में आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। तारीखों के घोषणा का इंतजार आज खत्म हो सकता है। बिहार इलेक्शन के साथ ही यूपी के उपचुनाव का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि उपचुनाव को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से खासा अहम माना जा रहा है। इसके अलावा कोरोना की वजह से इस बार का चुनाव थोड़ा अलग होगा।जिन आठ सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें दो सीटें जौनपुर की मल्हनी व रामपुर की स्वार सपा की सिंटिंग सीट है। बाकी छह भाजपा की सिटिंग सीट है। दो सीट तो प्रदेश सरकार के मंत्रियों की मृत्यु हो जाने के कारण खाली हुईं हैं।
यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, ग्राम प्रधान पद पर उतारेगी अपना उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने यूपी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत और मजबूती के साथ मैदान में उतरने की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में सभी जगह अपने उम्मीदवार उतारेगी।
यूपी पंचायत चुनाव 2020 में ग्राम प्रधान और बीडीसी के दावेदारों ने बदली रणनीति, जानिए कैसे कर रहे चुनावी राजनीति

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हाल के दिनों में हाईवे, एक्सप्रेस-वे में मुआवजा आदि को लेकर करीब दो महीने से आंदोलन चल रहे हैं। इस बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण की घोषणा हो गई। अगले साल जनवरी-फरवरी में चुनाव की उम्मीद है। ऐसे में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच अब आंदोलन भी तेज होने लगे हैं। आंदोलन में भागीदारी के आधार पर ही टिकट की दावेदारी होगी। खुफिया विभाग ने इसको लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का जनांदोलन आज से, पहले दिन सोशल मीडिया से चलाएंगे अभियान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नए कृषि कानून के खिलाफ पार्टी 25 सितंबर से 31 अक्टूबर तक व्यापक जनान्दोलन चलाएगी। खेती-किसानी पर हुए इस हमले के खिलाफ पहले दिन शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। फिर 28 सितंबर को कांग्रेसजन आम जनता व किसानों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे।
योगी सरकार अतीक से ही वसूलेगी घर तोड़ने का खर्चा, देना होगा JCB का किराया और अधिकारियों के एक दिन वेतन

पूर्व सांसद अतीक अहमद का मकान, कार्यालय और कॉम्पलेक्स ढहाने के बाद अब प्रशासन उसे तोड़ने का खर्च भी वसूलेगा। इसमें जेसीबी का किराया, मजदूरों की दिहाड़ी के साथ ही अधिकारियों और पुलिस फोर्स का खर्च भी अतीक से वसूला जाएगा। इसके लिए विकास प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अपने विभागों का खर्च का हिसाब तैयार कर रहे हैं। करीब 25 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। अदायगी न होने पर अतीक के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विकास दुबे केस : एनकाउंटर में मारे गए प्रेम की बहु मनु पांडेय हुई ‘आजाद’, उसी के घर में मारे गए थे सीओ और सिपाही

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में 3 जुलाई को एनकाउंटर में मारे गए प्रेम प्रकाश पाण्डेय की बहू मनु पाण्डेय अब आजाद है। उसका पति शशिकांत पाण्डेय इसी कांड में जेल जा चुका है। इस कांड के बाद से मनु पुलिस की निगरानी में थी। उसके घर के बाहर पुलिस का पहरा था पर अब वह पुलिस पहरे से आजाद हो चुकी है और अपने जीवन को सामान्य बनाने का प्रयत्न कर रही है। मनु सरकारी गवाह बनेगी कि नहीं। इस बिन्दु पर फिलहाल पुलिस किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सकी है।
विकास दुबे के भतीजे अमर की पत्नी खुशी दुबे को अभी रहना होगा जेल में, 14 दिन न्यायिक हिरासत बढ़ी

कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब उसके खिलाफ 17 धाराओं में मुकदमा चलेगा। उसे माती कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने संशोधित धारा के तहत रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
सीतापुर : मुठभेड़ में लखनऊ का पचास हजार का इनामी गिरफ्तार

सीतापुर – दिल्ली हाइवे के करीब शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में लखनऊ जिले से लूट के मामले में वांछित पचास हजार का इनामीं बदमाश गिरफ्तार हुआ। आत्मरक्षार्थ पुलिस फायरिंग में पैर में गोली लगने से मध्य प्रदेश का रहने वाला अपराधी घायल भी हुआ। साथी आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ सका। जबकि गैंग के अन्य नौ साथी भागने में सफल रहे। एएसपी का कहना है कि शातिरों का गिरोह योजना बनाकर माल लदे वाहनों को अपना निशाना बनाता रहा है। पकड़ा गए आरोपी की लखनऊ की इटौंजा पुलिस को लूट के मामले में तलाश थी।
बाराबंकी : खड़े ट्रक में टकराई डीसीएम दो की मौत, चार व्यापारी गंभीर रूप से घायल

अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर दिलोना मोड़ के पास गुरुवार की देर रात खड़े खराब ट्रक में अयोध्या की ओर से मवेशियों को लादकर ला रही तेज रफ्तार डीसीएम टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में चालक समेत पांच व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। घायल व्यापारियों को अस्पताल ले जाने के दौरान एक की मौत हो गई। दुर्घटना में डीसीएम में लदी 6 भैंसे भी मरी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो