scriptउत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां | Uttar Pradesh Top News 3 August 2020 | Patrika News

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

locationबाराबंकीPublished: Aug 03, 2020 07:37:46 am

आज के अखबारों में छपी 10 बड़ी खबरें, यहां पढ़ें कहां क्या हुआ…

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

लखनऊ. सोमवार, 03 अगस्त, 2020 को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों में यह अहम सुर्खियां छाई हुई हैं।

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 93709 पहुंचा, अब तक 1730 की मौत

यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,953 नए मामले मिले हैं। यह अभी तक मिले मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 31 जुलाई को सबसे ज्यादा 4,453 मरीज मिले थे। अब तक राज्य में कुल 93,709 मरीज मिल चुके हैं। बीते 24 घंटे में 53 लोगों की मौत हुई और अभी तक 1,730 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अब तक 53,357 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस 37,834 हो गए हैं।
यूपी के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। आशंका है कि स्वतंत्र देव व महेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लालजी टंडन के देहांत के वक्त लखनऊ प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात के दौरान संक्रमित हुए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन किया जाए। कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं।
अयोध्या में भूमि पूजन से पहले हनुमान गढ़ी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के मंदिर के लिए भूमि पूजन से पहले हनुमान जी का आशीर्वाद लेने हनुमानगढ़ी जाएंगे। वह पांच तारीख को अयोध्या में पौने तीन घंटे रुकेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं।
सीएम योगी आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा

राम की नगरी अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां परवान चढ़ रही हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (सोमवार) अयोध्या जाकर वहां राम मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।
पांच अगस्त को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर अयोध्या में भूमि पूजन का होगा प्रसारण

आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन के पूरे कार्यक्रम का दूरदर्शन और आकाशवाणी सीधा प्रसारण करेंगे। आकाशवाणी से अंग्रेजी व हिन्दी में सजीव आंखों देखा हाल प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र में तैयारी शुरू हो गयी है।
विकास दुबे का एक और 50 हजार ईनामी साथी राम सिंह यादव गिरफ्तार

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का गुनहगार विकास दुबे के एक और साथी राम सिंह यादव को एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। राम सिंह पर 50 हजार का ईनाम घोषित था। आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि राम सिंह यादव पुत्र छोटेलाल निवासी चौबेपुर को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है।
पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने को यूपी सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा एक्शन प्लान

पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण का मामला एक बार फिर से गरमाने लगा है। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी द्वारा की गई सख्ती को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में चार माह पहले से फूलप्रूफ एक्शन प्लान बनाने में जुट गई है। हालांकि एक याचिका के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने आने वाले 10 अगस्त को मुख्य सचिव को राज्य सरकार का एक्शन प्लान कोर्ट के समक्ष रखने को कहा है।
चार साल में 39 हजार करोड़ से बनकर तैयार होगा गंगा एक्सप्रेस-वे

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस- वे परियोजना का निर्माण कार्य अगले साल जनवरी में शुरू होगा। 628 किमी लंबे इस एक्सप्रेस- वे को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस- वे होगा। इसके पूरा होने पर यूपी में एक्सप्रेस- वे का ऐसा संजाल बिछ जाएगा जिससे एक कोने से दूसरे कोने जाने के सफर कम समय में पूरा होगा।
एलयू : आवेदन की तिथि बढ़ी, 5 से अपलोड करें दस्तावेज

लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में रविवार को हुई प्रवेश समिति की ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया। स्नातक और स्नातक (मैनेजमेंट) कार्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गयी। प्रवेश कक्षा 12 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो