scriptजब यूकेलिप्टस के पेड़ पर ‘फंस’ गया तेंदुआ, कब रफूचक्कर हुआ किसी को पता नहीं चला | When a leopard got 'trapped' on a eucalyptus tree villagers in panic | Patrika News

जब यूकेलिप्टस के पेड़ पर ‘फंस’ गया तेंदुआ, कब रफूचक्कर हुआ किसी को पता नहीं चला

locationबाराबंकीPublished: May 10, 2022 11:54:45 pm

एक बार फिर तेंदुआ शहर में घुस आया था। पर घूम फिर वापस जंंगल लौटने लगा तो मोहम्मदपुर खाला ग्राम अकंबा मजरे बसारी के रामबिलास के मिर्ची के खेत लेट कर आराम करने लगा। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रहे थे। ग्रामीणों मस्ती संग अपने खेत में आ रहे थे अचानक तेंदुए को खेत में देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए।

जब यूकेलिप्टस के पेड़ पर 'फंस' गया तेंदुआ, कब रफूचक्कर हुआ किसी को पता नहीं चला

जब यूकेलिप्टस के पेड़ पर ‘फंस’ गया तेंदुआ, कब रफूचक्कर हुआ किसी को पता नहीं चला

एक बार फिर तेंदुआ शहर में घुस आया था। पर घूम फिर वापस जंंगल लौटने लगा तो मोहम्मदपुर खाला ग्राम अकंबा मजरे बसारी के रामबिलास के मिर्ची के खेत लेट कर आराम करने लगा। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रहे थे। ग्रामीणों मस्ती संग अपने खेत में आ रहे थे अचानक तेंदुए को खेत में देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। डर के मारे पहले तो उनकी आवाज नहीं निकल रही थी। पर हिम्मत कर जब हल्ला मचाने लगे तो और ग्रामीण जुटे। और शोर मचाना शुरू कर दिया। तो तेंदुआ थोड़ा डर गया। और भागकर सोनू के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुआ की वजह से ग्रामीण दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पर वन विभाग टीम भी मूक दर्शक बनी रही। पूरा दिन जद्दोजहद के बाद जब तेंदुआ पेड़ से नहीं उतरा तो वन विभाग के अधिकारियों ने रात्रि में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। और चले गए। तेंदुआ भी मौके फिराक में था और कब रफूचक्कर हो गया किसी को पता नहीं चला।
करीब दस घंटे से पेड़ पर था तेंदुआ

बताया जा रहा है शायद तेंदुआ यूकेलिप्टस के पेड़ में फंस गया था, जिस वजह से वह इतना शोर करने के बाद भी भागा नहीं। जब रात में कुछ राहत मिली होगी तो वह भाग खड़ा हुआ। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि जानवर नदी का किनारा पकड़कर चलते हैं। आशंका जताते हुए कहाकि, यह तेंदुआ पहले घाघरा और फिर सुमली नदी पारकर यहां तक पहुंचा है। करीब दस घंटे से पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देखने के लिए वहां सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।
यह भी पढ़ें

UP Cabinet Decisions : यूपी में अब कोई भी खोल सकता है बार, बस इतनी सी जगह चाहिए

तेंदुआ भाग गया

रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुआ पेड़ से उतरकर गांव की तरफ भाग निकला है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदुआ पकड़ में नहीं आया क्योंकि वन विभाग के अधिकारियों ने भरसक प्रयास नहीं किया है। रात में तेंदुए को पकड़ने के बजाय वन विभाग के अधिकारी मौके से गायब हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो