scriptपिता ने दर्ज कराया था दहेज हत्या का मामला, एक साल बाद लड़की मिली जिंदा, सच जानकर दंग रह गई पुलिस | woman alive after one year in barabanki | Patrika News

पिता ने दर्ज कराया था दहेज हत्या का मामला, एक साल बाद लड़की मिली जिंदा, सच जानकर दंग रह गई पुलिस

locationबाराबंकीPublished: Sep 01, 2018 10:29:26 am

जिले में एक पिता ने अपनी लड़की की दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।

barabanki

पिता ने दर्ज कराया था दहेज हत्या का मामला, एक साल बाद लड़की मिली जिंदा, सच जानकर दंग रह गई पुलिस

बाराबंकी. जिले में एक पिता ने अपनी लड़की की दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। करीब एक साल बाद इस मामले में ऐसा खुलासा हुआ जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। दरअसल इस मामले में लड़की की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि वह दूसरे शख्स से शादी करके दिल्ली में रह रही थी और उसे फेसबुक के जरिये पुलिस ने ट्रैक कर लिया। इस मामले के खुलासे के बाद लड़की के परिवार वाले भी हैरान हैं।

मामला बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां एक गांव के निवासी हरिप्रसाद ने कोर्ट के आदेश के बाद अपनी लड़की रुचि की दहेज के चलते हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। पिता हरिप्रसाद ने आरोप लगाया था कि उधौला गांव के निवासी रुचि के पति राहुल, उसके ससुर रामहर्ष और सास बड़की ने उसे दहेज के लिए आए दिन परेशान किया करते थे। एक दिन वह उससे मिलने गए तो उसके ससुराल वालों ने उन्हें लड़की से मिलने नहीं दिया। जिसके बाद उसे लगा कि उनकी लड़की की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है।

पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश कर ही रही थी कि तभी इस मामले में उसके सामने दूसरी ही कहानी निकलकर सामने आई। जिसके जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस को साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से रुचि की कुछ जानकारी हाथ लगी और उसके बाद आज रुचि खुद अपने दूसरे पति रामू और जेठ दुलारे के साथ सफदरगंज थाने पहुंची। रुचि ने बताया कि उनके पिता जी को ये नहीं पता था कि वह कहां है, इसीलिए उन्होंने मुकदमा लिखा दिया। रुचि के मुताबिक एक साल पहले उसने लखीमपुर खीरी जिले के निवासी रामू नाम के शख्स से अपनी रजामंदी से शादी कर ली थी और दिल्ली में उसी के साथ रह रही थी। लड़की ने बताया कि उसके पति रामू अपनी फेसबुक आईडी चलाते थे, वहीं से हमारा पता चला।

रुचि के पिता ने बताया कि उनकी लड़की बीते करीब एक साल से नहीं मिल रही थी। जिसका मुकदमा उन्होंने राहुल नाम के शख्स पर दर्ज कराया था। पिता ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि उनकी लड़की के साथ कोई अनहोनी हो गई है। लेकिन पुलिस ने उसे सही सलामत बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले पर बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सफदरगंज थाने में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने लड़की की जानकारी इक्ट्ठा की तो पता चला कि वह शादी करके दिल्ली में रह रही है। लड़की अपने पति और जेठ के साथ थाने में पेश हो गई है। एसपी ने बताया कि इस मामले में इन लोगों ने पुलिस और न्यायालय को गुमराह करने का काम किया है। इसलिए इन लोगों के खिलाफ धारा 182 के अंतर्गत मामला दर्ज करके न्यायालय को भी अवगत कराया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो