script102 विद्यालयों में बनेंगे नए सुविधा घर | 50 thousand rupees spent on each toilet | Patrika News

102 विद्यालयों में बनेंगे नए सुविधा घर

locationबारांPublished: Mar 24, 2019 11:04:31 am

Submitted by:

Dilip

माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा के अधीन 10२ सरकारी स्कूलों में सुविधा घर क्षतिग्रस्त हैं। यह जानकारी पीईईओ की सर्वे रिपोर्ट से हुआ है। अब इन स्कूलों में नए सुविधा घरों का निर्माण ग्राम पंचायतें कराएंगी। प्रत्येक सुविधा घर पर 50 हजार रुपए खर्च होंगे।

baran

50 thousand rupees spent on each toilet

बारां. माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा के अधीन 10२ सरकारी स्कूलों में सुविधा घर क्षतिग्रस्त हैं। यह जानकारी पीईईओ की सर्वे रिपोर्ट से हुआ है। अब इन स्कूलों में नए सुविधा घरों का निर्माण ग्राम पंचायतें कराएंगी। प्रत्येक सुविधा घर पर 50 हजार रुपए खर्च होंगे।
प्रारंभिक शिक्षा के अधीन जिले भर में 935 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल हैं तो 285 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूल हैं। उक्त स्कूलों में सुविधा घरों की स्थिति का पता लगाने के लिए जिला कलक्टर ने समग्र शिक्षा अभियान को निर्देश दिए थे। इसको लेकर समसा ने पीईओ के मार्फत स्कूलों का सर्वे कराया। सर्वे में 10२ स्कूलों के शौचालय जीर्णशीर्ण मिले।समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों का कहना है कि उक्त स्कूलों में सुविधा घरों का निर्माण कराने के लिए जिला परिषद ने ग्राम पंचायतों को स्वीकृति दी गई है। निर्माण को लेकर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है।
संस्था प्रधानों को दिए निर्देश
अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे पंचायतों से सुविधा घर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवा दें। ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं हो। उक्त सुविधा घर में हाथ धोने के लिए वॉशबेसन भी बनाया जाएगा। साथ ही दीवारों पर प्रेरणादायक स्लोगन भी लिखे जाएंगे।
इस मद से व्यय होगी राशि
स्वच्छ भारत मिशन की ग्रामीण मद में वल्र्ड बैंक इंसेन्टिव फंड से सुविधा घर निर्माण पर राशि खर्च होगी। यदि राशि कम पड़ जाती है तो ग्राम पंचायत सीआरसी फंड, निजी आय, महात्मा गांधी नरेगा योजना से भी सुविधा घर का निर्माण पूरा कराएगी।
जिले के 10२ सरकारी स्कूलों में सुविधा घर क्षतिग्रस्त हैं। सुविधा घरों का निर्माण ग्राम पंचायतें कराएंगी। प्रत्येक सुविधा घर पर 50 हजार रुपए खर्च होंगे।
हरिमोहन गालव, सहायक परियोजना समन्वयक, समसा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो