बजट के बाद कर्मचारियों ने मनाया जश्न, त्योहार से पहले रंग गुलाल से मनाई होली
बजट के बाद कर्मचारियों ने मनाया जश्न
त्योहार से पहले रंग गुलाल से मनाई होली
बारां
Published: February 23, 2022 10:27:12 pm
उम्मीदों का पिटारा खुलने से हुई बल्ले-बल्ले
बारां. राज्य सरकार के बुधवार को पेश किए गए बजट में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने सम्बंधी घोषणा के बाद कर्मचारी वर्ग में खुशी है। जिले में भी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया। घोषणा से उत्साहित कर्मचारी छबड़ा उपखंड़ कार्यालय पर एकत्रित हो गए और हाथो में मुख्यमंत्री गहलोत का फोटो लेकर नाचने गाने लगे। रंग, गुलाल उड़ाकर पटाखे चलाए गए और डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कस्बे में जुलुस निकाला गया।
वहीं, छबड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक करणसिंह राठौड, ब्लॉक अध्यक्ष रेवती गेरा, नगर अध्यक्ष दिग्विजयसिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन लागू किए जाने की घोषणा से कर्मचारियों व आमजन को काफी राहत मिलेगी। बजट घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के छबड़ा इकाई अध्यक्ष रमेशचंद वर्मा ने बताया कि वर्ष 2004 मे तत्कालीन सरकार ने पेंशन योजना बंद कर दी थी। पिछले 16-17 वर्षों से प्रदेश कर्मचारी संघ पुरानी पेंशन लागू करने की मांग कर ज्ञापन व धरना प्रदर्शन करते आ रहे थे। अंतत: मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्मचारियो की इस मांग को पूरा कर दिया। अब 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियो को पूर्व कार्मिको की भांति पेंशन व अन्य योजनाओ का लाभ मिल सकेगा। कस्बे मे निकाले गए जुलुस में हरनारायण नागर, महेंद्र सिंह ढ़ाका, बद्रीलाल मेहता, बृजराजसिंह, जयप्रकाश, चंद्रप्रकाश शर्मा, अशोक सेन, जमनालाल मीणा, पूरणमल गुर्जर सहित 250 शिक्षक व कर्मचारीगण मौजूद रहे। बारां में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा स्वागत योग्य है। इसका लाभ 1 जनवरी 2004 के पश्चात नियुक्त सभी कर्मचारियों को मिलेगा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग महासंघ लगातार करता आ रहा था। मुख्यमंत्री ने लाखों कर्मचारियों की भावना के अनुरूप घोषणा कर कर्मचारी हितेषी कार्य करते हुए जन भावना का सम्मान किया है। चिरंजीवी योजना में दुर्घटना बीमा दायरा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर आम आदमी की राहत प्रदान की है।

बजट के बाद कर्मचारियों ने मनाया जश्न, त्योहार से पहले रंग गुलाल से मनाई होली
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
