शिकवे शिकायते ... बन्द कमरे में
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने रविवार को चौहान वाटिका में रविवार को बूथ कार्यकर्ताओ से संवाद किया, साथ ही मंडलों के अध्यक्षों से चर्चा कर फीडबैक लिया।

राजे कार्यकर्ताओ से किया संवाद
लोकसभा चुनाव के जिए जुटने का आह्वान
अंता. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने रविवार को चौहान वाटिका में रविवार को बूथ कार्यकर्ताओ से संवाद किया, साथ ही मंडलों के अध्यक्षों से चर्चा कर फीडबैक लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान भी किया।
कई दौर की बंद कमरे में हुई बैठकों में राजे ने कार्यकर्ताओं के शिकवे, शिकायतों को सुना तथा विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की जानकारी ली। राजे ने कहा हम विकास के बावजूद भी विधानसभा चुनाव हारे, ऐसे में कमियों के बारे में चिन्तन करें। अब लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को देश मे फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुटना होगा तथा भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों व केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुचानी होगी। राजे ने पार्टी पदाधिकारियों की मन की बात सुनी तथा जिम्मेदार पदाधिकारियों से जवाब तलब किए। उन्होंने सबसे पहले अंता देहात मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक ली। बाद में एक-एक बूथ मण्डल की बैठकों के संगठन की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की। उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर, कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, खानपुर के विधायक नरेन्द्र नागर समेत कई प्रमुख नेता थे।
अब पाइए अपने शहर ( Baran News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज