scriptसज गया रंगों का बाजार | baran - kota - rajasthan | Patrika News
बारां

सज गया रंगों का बाजार

रंगों के रंग रंगीले त्योहार को लेकर शहर समेत जिले में तैयारियां शुरू हो गई है। अब बाजार सज गए है, नेता व अभिनेताओं के चित्र वाली पिचकारी व विभिन्न तरह के मुखोटे आकर्षण का केन्द्र बने हुए हंै।

बारांMar 17, 2019 / 08:21 pm

Hansraj

baran

सज गया रंगों का बाजार

होली पर्व की तैयारियां
बारां. रंगों के रंग रंगीले त्योहार को लेकर शहर समेत जिले में तैयारियां शुरू हो गई है। अब बाजार सज गए है, नेता व अभिनेताओं के चित्र वाली पिचकारी व विभिन्न तरह के मुखोटे आकर्षण का केन्द्र बने हुए हंै। आगामी 20 मार्च को शुभ मुहुर्त में होलिका दहन होगा तथा 21 मार्च को धूलेण्डी मनाई जाएगी। इसके तहत अब गली मोहल्लों में होली दहन करने के लिए युवा टीम जुट गई है। शहर में अधिकांश स्थानों पर इस वर्ष भी विद्युत सजावट कर आकर्षक झांकियां सजाई जाएगी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी जाएगी तथा अभय कमांड सेन्टर से नियंत्रण रखा जाएगा। संदिग्ध गतिविधियां करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भामाशाह को याद किया
छबड़ा. समाज सेवी एवं स्थानीय अमरचन्द राजकुमारी बरडिया जैन विश्वभारती स्नाातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य भामाशाह अमरचन्द बरडिय़ा की 15वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। प्राचार्य आरसी मीणा के अनुसार इस अवसर पर महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें बरडिय़ा के समाज सेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय के संरक्षक संदीप बरडिया व स्टॉफ के सदस्यों व छात्र, छात्राओं ने विचार व्यक्त किए।

Home / Baran / सज गया रंगों का बाजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो