script4 दिन में तुली 12 किसानों की 244 क्विंटल सरसों | baran - kota - rajasthan | Patrika News

4 दिन में तुली 12 किसानों की 244 क्विंटल सरसों

locationबारांPublished: Mar 18, 2019 11:02:53 pm

Submitted by:

Hansraj

जिले में समर्थन मूल्य पर सरसों व चने की खरीद शुरू होने के बाद चौथे दिन तक 12किसानों की महज 244 क्विटंल सरसों की ही खरीद हो पाई। शुरुआती दौर में केवल चार केन्द्रों पर ही सरसों की तुलाई हो सकी।

baran

4 दिन में तुली 12 किसानों की 244 क्विंटल सरसों

बारां. जिले में समर्थन मूल्य पर सरसों व चने की खरीद शुरू होने के बाद चौथे दिन तक 12किसानों की महज 244 क्विटंल सरसों की ही खरीद हो पाई। शुरुआती दौर में केवल चार केन्द्रों पर ही सरसों की तुलाई हो सकी। वहीं बारां, छबड़ा छीपाबड़ौद में खरीद केन्द्र सूने पड़े रहे। राजफैड के पोर्टल सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ा। बारां क्रय विक्रय सहकारी समिति के महाप्रबन्धक सौमित्र मंगल ने बताया कि सोमवार को अटरू मे तीन किसानो की 46.50 क्विटंल, समरानियां में दो किसानो की 50 क्विंटल, अन्ता में दो किसानो की 4750 क्विंटल, नाहरगढ़ में सिर्फ एक किसान की 25 क्विंटल सरसो की खरीद ही हो पाई है। सोमवार को कुल 169 क्विंटल सरसों की ही खरीद हुई। मंगल ने बताया कि पोर्टल के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते पी 35 की एन्ट्री नहीं हो पा रही है। इस मामले में राजफैड के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने मंगलवार तक तकनीकी खराबी दूर होने की जानकारी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो