script

इस बार बढ़े 1 लाख 3 हजार 224 मतदाता

locationबारांPublished: Mar 23, 2019 08:50:01 pm

गत लोकसभा चुनाव के मुकाबले बारां जिले में इस बार एक लाख तीन हजार 224 अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गत चुनाव के दौरान जिले में सात लाख 81 हजार 24 मतदाता थे, जो बढक़र अब 8 लाख 84 हजार 248 हो गए हैं।

baran

8 लाख 84 हजार 248 मतदाता करेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव
8 लाख 84 हजार 248 मतदाता करेंगे मतदान
बारां. गत लोकसभा चुनाव के मुकाबले बारां जिले में इस बार एक लाख तीन हजार 224 अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गत चुनाव के दौरान जिले में सात लाख 81 हजार 24 मतदाता थे, जो बढक़र अब 8 लाख 84 हजार 248 हो गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रसिंह ने बताया कि वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में कुल छह लाख 71 हजार 273 मतदाता थे। वर्ष 2014 में मतदाताओं की संख्या 7 लाख 81 हजार 24 रही। वर्ष 2009 में जिले में कुल मतदान केन्द्र 878, वर्ष 2014 में 944 थे, आगामी चुनाव के लिए 1044 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। समूचे संसदीय क्षेत्र झालावाड़-बारां में वर्ष 2004 में कुल पांच लाख 67 हजार 611, वर्ष 2009 में आठ लाख 71 हजार 864 व वर्ष 2014 में 11 लाख 46 हजार 364 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
2009 में 69.31 प्रतिशत मतदान
जिले में वर्ष 2009 में कुल मतदान प्रतिशत 69.31 रहा। इसमें 73.05 प्रतिशत पुरूष तथा 65.21 प्रतिशत महिला मतदाताओं की भागीदारी रही, जबकि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा आम चुनाव में 59.67 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें 65.24 प्रतिशत पुरुष व 53.50 प्रतिशत महिला मतदाता रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जिले के सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में कुल मतदाताओं में 4 लाख 56 हजार 583 पुरुष व 4 लाख 27 हजार 662 महिला मतदाता है। इनमें कुल 118 सर्विस वोटर्स है, जिनमें 2 महिला मतदाता सम्मिलित है।
60 केन्द्रों पर 2009 में हुआ पुनर्मतदान
लोकसभा आम चुनाव के तहत संसदीय क्षेत्र झालावाड़-बारां में वर्ष 2009 में 60 मतदान केन्द्रों पर पुनमतदान हुआ जबकि वर्ष 2004 में 13 मतदान केन्द्रों पर दुबारा वोट डाले गए। वहीं वर्ष 2014 में किसी भी केन्द्र पर पुनर्मतदान नहीं किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो