बारां

कांग्रेस सरकार देश को तोड़ रही है

विधायक मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश को तोड़ रही है। अगर घर बचाना है, देश बचाना है तो नरेंद्र मोदी को जिताना है। वे शनिवार को सांसद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी शहर की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बारांMar 24, 2019 / 08:13 pm

Hansraj

कांग्रेस सरकार देश को तोड़ रही है

भाजपा की बैठक
केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान
बारां. विधायक मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश को तोड़ रही है। अगर घर बचाना है, देश बचाना है तो नरेंद्र मोदी को जिताना है। वे शनिवार को सांसद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी शहर की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पुन: प्रधानमंत्री नहीं बने तो देश बर्बाद हो सकता है। देश आतंकवाद से घिर सकता है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर ने कहा कि देश में सहनशील व दबंग नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश विजय, पूर्व विधायक ललित मीणा व पूर्व चेयरमैन यशभानु जैन ने बैठक को संबोधित किया। भाजपा शहर प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह रहलाई, भाजपा शहर महामंत्री योगेश गौतम, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान, रामस्वरूप यादव, नागरिक बैंक चेयरमैन जय नारायण हल्दिया, जिला महामंत्री मोरपाल सुमन, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राधेश्याम बैरवा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाल मेहता आदि मौजूद थे।

संबंधित विषय:

Home / Baran / कांग्रेस सरकार देश को तोड़ रही है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.