scriptराजे पर लगाया राज्य को बर्बाद करने का आरोप | baran - kota - rajasthan | Patrika News

राजे पर लगाया राज्य को बर्बाद करने का आरोप

locationबारांPublished: Apr 24, 2019 08:27:49 pm

Submitted by:

Hansraj

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को भाजपा पर जमकर बरसे। अंता में हुई सभा में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बारां जिले की वृहद परवन सिंचाई परियोजना में रोडे अटकाने सहित रिफाइनरी को बर्बाद करने

baran

राजे पर लगाया राज्य को बर्बाद करने का आरोप

अन्ता में मुख्यमंत्री की चुनाव सभा
अन्ता. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को भाजपा पर जमकर बरसे। अंता में हुई सभा में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बारां जिले की वृहद परवन सिंचाई परियोजना में रोडे अटकाने सहित रिफाइनरी को बर्बाद करने एवं कांग्रेस की अन्य जनहित वाली योजनाओं को बंद करने का काम किया। गहलोत ने कहा कि भारी बहुमत मिलने के बाद राजे जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तानाशाही के बल पर सरकार चला रहे हैं। ऐसे में अब कांगे्रस को समर्थन देना जरूरी है। गहलोत ने गांवों में पेयजल की मुफ्त आपूर्ति करने सहित कैंसर, हार्ट एवं किडनी की दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की। सभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, एआईसीसी महासचिव अविनाश पंाडे, घनश्याम तिवाड़ी, उर्मिला जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल सहित अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
दो लाख का इन्तजार कर रहा है किसान
कांग्रेस पर जनता से वादा खिलाफी का आरोप
बारां. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को समरानियां व सीसवाली कस्बे में चुनावी सभा में कांग्रेस पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। राजे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं । किसान आज भी 2 लाख रुपए माफ होने के इंतजार में बैठा है। विकास कार्यों को पूरी तरह रोक दिया गया है । कांग्रेस नेतृत्व विहीन चुनाव लड़ रही है । महागठबंधन में दर्जनों पार्टियां हैं। जबकि भाजपा के पास नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चल रही है। राजे ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह को जिताने का आह्वान किया।सभाओं में पूर्व विधायक ललित मीणा, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, कोटा नगर न्यास के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार मेहता, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष जसवीर सिंह , जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नागर ,सीसवाली में मंच पर पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, श्री कृष्ण पाटीदार, प्रेमनारायण गालव, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो