scriptदोपहर में अब चलने लगे लू के थपेड़े | baran - kota - rajasthan | Patrika News

दोपहर में अब चलने लगे लू के थपेड़े

locationबारांPublished: Apr 24, 2019 08:38:20 pm

Submitted by:

Hansraj

शहर समेत जिले में बुधवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे, दोपहर में चले लू के थपेड़ों ने लोगों को छाया व सुरक्षित स्थलों पर ठहरने को मजबूर कर दिया। दोपहर में बाजारों में चहल-पहल भी कम रही।

baran

दोपहर में अब चलने लगे लू के थपेड़े

-मौसम का रौद्र रूप
तपा बारां, 43 पार पारा
बारां. शहर समेत जिले में बुधवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे, दोपहर में चले लू के थपेड़ों ने लोगों को छाया व सुरक्षित स्थलों पर ठहरने को मजबूर कर दिया। दोपहर में बाजारों में चहल-पहल भी कम रही। जिले में अधिकतम तापमान ४३ व न्यूनतम तापमान २९ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले पांच दिन तक अधिकतम तापमान ४३ डिग्री सेल्सियस के आसपास या इससे अधिक रह सकता है। इसके अधिकतम तापमान में और भी वृद्धि होगी। ऐसे में लोगों को गर्मी के भीषण दौर का सामना करना पड़ेगा। हालांकि जिले में २५ व २६ अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव की संभावना भी जताई गई है।
सुबह से गर्म का हवा जोर
यहां सुबह नौ बजे बाद से ही गर्म हवा का दौर शुरू हो गया था। दोपहर बारह बजे बाद लू के गर्म थपेड़ों का अहसास हुआ, शाम पांच बजे तक लू के थपेड़ों का असर रहा। इसके बाद मौसम में बदलाव होने से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
सार्वजनिक स्थलों पर जलप्रबंध
शहर के कई सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में कई सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेयजल के प्रबंध किए जाने लगे हैं। पहले जहां लोग शीतल जल के लिए रात को मटकों में पानी भरकर रखते थे, लेकिन अब वाटर कैम्पर रखे जाने लगे हैं। इनसे लोगों को शीतल जल उपलब्ध हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो