script

जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम

locationबारांPublished: May 19, 2019 09:22:57 pm

शहर में संस्कृत भारती द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् के नारों के साथ संभाग के विभिन्न स्थानों से आए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शहर को संस्कृतमय बना दिया।

baran

जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम

संस्कृत भारती द्वारा आयोजित शोभायात्रा
बारां. शहर में संस्कृत भारती द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् के नारों के साथ संभाग के विभिन्न स्थानों से आए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शहर को संस्कृतमय बना दिया।
संस्कृत भारती द्वारा आयोजित शोभायात्रा श्रीराम स्टेडियम से शुरु हुई जो शहर के मुख्य मार्गो प्रताप चौक धर्मादा चौराहा, सर्राफा बाजार ,चौमुखा बाजार ,श्रीजी चौक ,सब्जी मंडी व इन्द्रा मार्केट होते हुए प्रताप चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ ही शीतल पेय आइसक्रीम व ठंडा पानी पिला कर स्वागत किया।
वर्ग संयोजक ताराशंकर पंचोली ने बताया कि शोभायात्रा में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहली बार संस्कृत बोलते हुए इतने सारे लोग को एक साथ देखा। प्रवहतु नित्यं संस्कृत गंगा और अवनीतलम पुन: अवतीर्णा स्यात् संस्कृत गंगा धारा जैसे गीतों से शहर में संस्कृत का माहौल बनाया गया।
संस्कृत भारती के संगठन मंत्री देवेंद्र पंड्या ने बताया कि यह एक सामाजिक शैक्षिक कार्यक्रम है। जो कि संस्कृत भारती द्वारा चलाया जा रहा है। यह संगठन 198 1 से संस्कृत भाषा के आम व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। जिला संयोजक पीयूष गुप्ता ने शोभायात्रा में सहयोग करने के लिए सभी आमजनों व भामाशाह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा ज्ञान प्राप्त कर भारतीय संस्कृति की पुनस्र्थापना में अपना सहयोग देने का आह्वान किया। शोभायात्रा में रामावतार चौरसिया, पवन पाटीदार ,शंकरलाल शर्मा चेतन शर्मा ,इंद्रजीत सुमन, रविंद्र शर्मा, सुगन नागर, सपना गुप्ता, पूजा गर्ग ,तरुण मित्तल ,बालचंद शास्त्री ,मनीष अग्रवाल, पूनम चौरसिया, गिरिराज वर्मा ,आशीष शर्मा ,मुकेश सोनी, अमित पंडित समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो