scriptपेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव | baran - kota - rajasthan | Patrika News
बारां

पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

क्षेत्र के नेहरूपुरा गांव के जंगल में सोमवार को एक वृद्ध का शव पेड़ पर लटका हुआ हुआ मिला। मृतक घर से बहन से मिलने की जानकारी देकर गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बारांMay 20, 2019 / 07:15 pm

Hansraj

suicide

पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

बहन के घर जाने की जानकारी देकर गया था
जलवाड़ा. क्षेत्र के नेहरूपुरा गांव के जंगल में सोमवार को एक वृद्ध का शव पेड़ पर लटका हुआ हुआ मिला। मृतक घर से बहन से मिलने की जानकारी देकर गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी दलपत सिंह के अनुसार मोयदा हाल नेहरूपुरा गांव निवासी रणजीत सिंह (६५) जाति सिख जाट का शव कपिल धारा मार्ग पर जंगल में एक पेड़ पर करीब तेरह फीट ऊंचाई पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव को पेड़ पर लटके हुए दस से बारह घंटे का समय बीत चुका था। मृतक अपनी पत्नी से रविवार को नाहरगढ़ के निकट सोनीपुरा टापरा बस्ती में रहने वाली उसकी बहन से मिलने जाने की जानकारी देकर घर से निकला था। सुबह करीब आठ बजे तेंदू पत्ते तोडऩे वाले गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में गए तो वहां एक पेड़ पर रणजीत सिंह का शव लटका दिखा। उन्होंने इसकी सूचना नाहरगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने पेड़ से लोगों के माध्यम से शव को नीचे उतारा। बाद में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। पुलिस का मानना हैं कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का प्रकरण लग रहा है, लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्ट रिपोर्ट से ही हो सकेगा।
35 वर्ष से रह रहा था
मृतक रणजीत सिंह मोयदा ने नेहरूपुरा में शादी की थी और वह करीब 35 वर्ष से इसी गांव में रह रहा था। वह मिलनसार था। उसके तीन लड़कियां व एक लडक़ा हैं। इन सभी की शादी हो चुकी है तथा उसका लडक़ा बाहर काम काम करता है। उसकी मौत की खबर से ग्रामीण गमगीन रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो