scriptशादी कराने के नाम पर रुपए हड़पने का आरोप | baran - kota - rajasthan | Patrika News

शादी कराने के नाम पर रुपए हड़पने का आरोप

locationबारांPublished: May 20, 2019 09:07:53 pm

Submitted by:

Hansraj

शादी के नाम पर रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने रविवार रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

fraud

शादी कराने के नाम पर रुपए हड़पने का आरोप

फर्जी रिश्ता कराने वाला गिरफ्तार
अटरू. शादी के नाम पर रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने रविवार रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एसआई एसएन जांगिड़ ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम आटोन निवासी राजेन्द्र विजय से उनके रिश्तेदार हरनावदा निवासी नन्दकिशोर ने कोटा निवासी प्रमोद अग्रवाल, मध्य्रपदेश जबलपुर निवासी सुनीता यादव व लडक़े निखिल यादव से मिलाया। इस दौरान दोनों पक्षों में शादी को लेकर बातचीत हुई। बाद में प्रमोद, सुनीता व निखिल ने २ लाख २५ हजार रुपए लेकर 14 अप्रेल 2019 को एनजिल बेन नाम की लडक़ी से आटोन के हनुमान मंदिर पर राजेन्द्र के साथ विवाह करा दिया। दुल्हन एनजिल बेन राजेन्द से एक लाख रूपए और देने की मांग करने लगी तथा रुपए नहीं देने पर दुल्हन की मां ने जबलपुर थाने में उसकी पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर जबलपुर पुलिस आटोन आई ओर दुल्हन एनजिल बैन को ले गई। बाद में १७ मई को राजेन्द्र विजय ने नन्द किशोर सहित प्रमोद अग्रवाल, सुनीता यादव, निखिल यादव आदि के खिलाफ अटरू थाने मेें उसके साथ धोखाधड़ी करके दुल्हन को ले जाने का मामला दर्ज करया। इस पर पुलिस ने रविवार रात्रि को नन्दकिशोर को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहा से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो