scriptbaran live, mosquito, dengue, maleria, illness, death coz of dengue, | मच्छर कोटा का तो बारां का नाम क्यों लगाया! | Patrika News

मच्छर कोटा का तो बारां का नाम क्यों लगाया!

locationबारांPublished: Oct 18, 2023 11:46:05 am

Submitted by:

mukesh gour

मौत के बाद आंकड़ों में उलझा स्वास्थ्य विभाग, कोटा में बुखार और मौत, फिर बारां में कैसे जोड़ दिया केस

मच्छर कोटा का तो बारां का नाम क्यों लगाया!
मच्छर कोटा का तो बारां का नाम क्यों लगाया!
बारां. शहर के चूड़ी बाजार क्षेत्र निवासी एक छात्र की डेंगू से मृत्यु होने के बाद अब इस केस को बारां अथवा कोटा जिले के मृत्यु के आंकड़ों में जोडऩे को लेकर पेंच उलझ गया है। दरअसल मृतक छात्र उदय पटवा बारां शहर का रहने वाला है। वह कोटा में रहकर पढाई कर रहा था।
जानकारी के अनुसार छात्र को कोटा में ही बुखार आया, लेकिन बाद में बारां में अपने घर आ गया। यहां एक दिन भर्ती रहने के बाद गंभीर हालत में रैफर करने पर कोटा भर्ती कराया और 15 अक्टूबर की दोपहर उसकी कोटा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अब इस केस को बारां अथवा कोटा में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में जोडऩे को लेकर पेच उलझ गया। फिलहाल बारां से तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर जयपुर भेज दी है।
सूत्रों का कहना है कि मृत्यु से चार दिन पहले छात्र 11 अक्टूबर को बारां आ गया था। यहां पर ही एक निजी जांच केन्द्र पर हुई जांच में पॉजीटिव आया था, लेकिन सरकारी अस्पताल में जांच नहीं हुई। इसके अलावा निजी जांच केन्द्र पर भी कार्ड से जांच की गई। एलाइजा जांच नहीं हुई। एलाइजा जांच को अधिक पुष्ट माना जाता है। इससे पहले तो डेंगू पॉजीटिव को लेकर भी संशय जताया गया। अब कार्ड से की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर ही डेंगू पॉजीटिव मानने से इनकार तो नहीं किया जा रहा है, लेकिन मृत्यु की संख्या (डाटा मेंशन) संधारित करने को लेकर मामला अटका हुआ है। यहां के अधिकारियों का कहना है कि कोटा में मच्छर ने काटा है, वहीं अधिक दिनों तक रहा ओर मृत्यु भी वहीं हुई है तो कोटा में जोड़ा जाए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.