बारां

मगरमच्छो की दहशत की जद में ग्रामीण

जिले की अटरू तहसील क्षेत्र में मगरमच्छों के आतंक से क्षेत्रवासी काफी परेशान है। तहसील क्षेत्र के गऊघाट शेरगढ़ में पूर्व में भी मगरमच्छों की घटनाएं हो चुकी है। ऐसे ही कल अटरू थाना क्षेत्र के नोहल्या

बारांJul 26, 2019 / 08:49 pm

Hansraj

मगरमच्छो की दहशत की जद में ग्रामीण

दो जनो को बना चुके काल का ग्रास
बारां. जिले की अटरू तहसील क्षेत्र में मगरमच्छों के आतंक से क्षेत्रवासी काफी परेशान है। तहसील क्षेत्र के गऊघाट शेरगढ़ में पूर्व में भी मगरमच्छों की घटनाएं हो चुकी है। ऐसे ही कल अटरू थाना क्षेत्र के नोहल्या गांव के पास से निकल रही आमली डिस्ट्रीब्यूटर माइनर में एक मगरमच्छ आ गया। जिससें गांव में हडकंप मच गया। बाद में सूचना मिलने पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। ओर परवन नदी में छोड दिया।
जानकारी के अनुसार नोहल्या गांव में स्थित सहरिया बस्ती के पास से निकल रही आमली डिस्ट्रीब्यूटर माइनर में एक मगरमच्छ आ गया। जिससें गांव में हडकंप मच गया। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। शेरगढ़ परवन पिकअप वियर से निकल रही जल वितरिकाओं में इस समय धान की फसल के लिए पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते परवन नदी से पानी के साथ मगरमच्छ भी आ गया।
जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलने पर शेरगढ़ रेंज के धूमेन नाका कर्मचारीयों ने ग्रामीणों की मदद से करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को पकडक़र शेरगढ़ के पास स्थित परवन नदी में छोड़ दिया।
खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक घायल
छबड़ा. क्षेत्र के चाचौड़ा पंचायत के उदपुरिया गांव में शुक्रवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। थानाधिकारी रामानंद यादव के अनुसार उदपुरिया में बच्चों के कबड्डी खेलने के दौरान आपसी कहासुनी हो गई थी। जिसमें बाद में बच्चों के परिजन आपस में उलझ पड़े। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से लाठियों व गंडासों का उपयोग हुआ। जिसमें उदपुरिया निवासी नाजम सिंह, रमेश बंजारा, छीतर मल, औंकार लाल, गोपाल बंजारा, सन्जू एवं अनिता घायल हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
——-
अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
छबड़ा. बापचा पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोरिया चारण निवासी भंवरसिंह मीणा एवं गट्टा निवासी रोशन मीणा के पास से अवैध छुरे बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।

गांजा तस्कर 3 दिन के रिमांड पर
छबड़ा. छबड़ा पुलिस द्वारा सालपुरा रोड से 6 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार केशोली निवासी रवि बैरवा को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। प्रकरण की जांच बापचा थानाधिकारी प्रेमचंद बैरवा कर रहे है।

संबंधित विषय:

Home / Baran / मगरमच्छो की दहशत की जद में ग्रामीण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.