चेहरे का झगड़ा कांग्रेस में नहीं भाजपा में
बारां. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सवा 3 साल की सरकार में अच्छी योजनाएं चला रखी है। जिसका आमजन को लाभ मिल रहा है।
बारां
Published: March 31, 2022 09:00:37 pm
आगामी 2023 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस : डोटासरा बारां. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सवा 3 साल की सरकार में अच्छी योजनाएं चला रखी है। जिसका आमजन को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार ने कांग्रेस से 70 साल का हिसाब मांगा था। लेकिन उन्हें 7 साल हो गए एक फूटी कोड़ी का भी हिसाब नहीं दिया। एक भी वादा केंद्र की सरकार ने पूरा नहीं किया है। एनडीए ने जो वादे किए थे, रोजगार देने का किसानों की आय दोगुनी करने का महंगाई कम करने का महिलाओं के उत्थान का कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई।
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा यहां जिला मुख्यालय पर कोटा रोडस्थित एक होटल में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी जिलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह १२वां जिला है। प्रशिक्षण शिविरों में कांग्रेस पार्टी की रीति नीति कांग्रेस का इतिहास व आजादी में योगदान समेत राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर बता रहे हैं।
इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र में यूपीए सरकार खाद्य सुरक्षा गारंटी अधिनियम नहीं लाती तो यह भाजपा सरकार लोगों का पेट भरने लायक भी नहीं रहती, विकास की बात करना तो दूर है। भाजपा केवल धर्म के आधार पर एक दूसरे को लड़ा कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती है। केंद्र सरकार ने अब तक बजट में राजस्थान को फूटी कौड़ी भी नहीं दी, बारां झालावाड़ क्षेत्र से दुष्यंत सिंह चार बार भाजपा से सांसद रह चुके है। लेकिन उनसे पूछे कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए क्या कार्य किया। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके चुनाव आयोग व सीबीआई समेत विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लोगों को डराने का काम करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री यदि झूठ बोलने लग जाए तो फिर क्या हाल हो, लोकसभा में कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गैंग का सदस्य बताने लग जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। पीएम ने यूपी चुनाव में पूर्व में सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन आज तक कर्जे माफ नहीं किए गए।
उन्होंने आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से वापस सत्ता में आएगी। वही 2024 में एनडीए की सरकार दिल्ली में नहीं बनेगी। राजस्थान में कांगेस द्वारा किसके चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चेहरे का झगड़ा नहीं है। यह तो भाजपा का मुद्दा है। जिसमें 8 -8 चेहरे मुख्यमंत्री बने फिरते हैं। लेकिन सीटे आएंगी महज 20 से 25, राजस्थान में डीजल पेट्रोल के भाव को लेकर किए गए प्रश्न पर उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में पेट्रोल डीजल की कीमतें मध्य प्रदेश से कम है। इस दौरान उनके साथ खान एवं गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, विधायक पानाचन्द मेघवाल, जिला प्रमुख उर्मिला जैन आदि मोजूद रहे।

चेहरे का झगड़ा कांग्रेस में नहीं भाजपा में
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
