scriptभाया के पास करोड़ों की सम्पत्ति है तो देनदारी भी | bhaya ke pas karodo ki | Patrika News

भाया के पास करोड़ों की सम्पत्ति है तो देनदारी भी

locationबारांPublished: Nov 16, 2018 01:05:04 pm

Submitted by:

Ghanshyam

भाया व उनकी पत्नी उर्मिला जैन के पास मौजूद कुल चल व अचल सम्पत्ति की वर्तमान में बाजार कीमत 27करोड़ 31लाख से अधिक है। इन दोनों पर 7करोड़ 71 लाख 16 हजार रुपए से अधिक की देनदारी भी है।

baran

bhaya ne bhran


अन्ता. अन्ता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रमोद जैन भाया करोड़पति हैं, तो उनकी देनदारी भी करोड़ों में है। गुरुवार को अन्ता में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किए गए नामांकन पत्र में भाया व उनकी पत्नी उर्मिला जैन के पास मौजूद कुल चल व अचल सम्पत्ति की वर्तमान में बाजार कीमत 27करोड़ 31लाख से अधिक है। इन दोनों पर 7करोड़ 71 लाख 16 हजार रुपए से अधिक की देनदारी भी है। हालांकि कुल सम्पत्ति में भाया की सम्पत्ति १२ करोड़ ३९ लाख रुपए से अधिक है तो उनकी पत्नी उर्मिला जैन के पास 14 करोड़ 11लाख रुपए से अधिक की सम्पत्ति है। वर्ष 2013 में भाया की कुल सम्पत्ति 27 करोड़ 53 लाख रुपए थी। ऐसे में पांच साल में उनकी कुल सम्पत्ति घटी है, लेकिन वर्ष 2008 में उनकी कुल सम्पत्ति 5 करोड़ 36 लाख रुपए से अधिक थी। इन सम्पत्तियों में मकान, जमीन व आभूषण भी शामिल हैं, जो उन्हें विरासत में मिल हैं। उनके नानी की सम्पत्ति भी उन्हें ही मिली हैं।
खुद के पास चांदी, पत्नी के पास सोना
भाया के नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार उनके खुद के पास ९ किलो चांदी है। जबकि उनकी पत्नी के पास ११० तोला सोना है। भाया की पत्नी के नाम बारां में चौमुखा बाजार में एक मकान है। जबकि कोटा के रामपुरा में दोनों के पास एक-एक मकान है। भाया के पास अन्ता के निकट स्थित बमूलियां गांव में २१ बीघा व शाहाबाद क्षेत्र में १० बीघा जमीन है, तो उनकी पत्नी के नामं करीब २३ बीघा जमीन है।
इतनी है आमदनी
नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में भाया के पास ४० लाख ६२ हजार ३०५ रुपए नकद है तो उनकी पत्नी के पास ४२ लाख १६ हजार ३०५ रुपए है। भाया की आय गत वित्तीय वर्ष में १४ लाख ३१ हजार रुपए से अधिक रही तो उनकी पत्नी की आय ९ लाख ६६ हजार ३९१ रुपए रही है।
मत लीज्यों फूटी कौड़ी
बारां. स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूकता का संदेश देते हुए जिले के शुभंकर मतू ने कहा कि कान खोल के सूण ल्यों सब केवे छे म्हारी घोड़ी वोट डालबा क बदले लीज्यों मत फूटी कौड़ी। स्वीप नोडल प्रभारी भवानी सिंह पालावत ने कहा कि शुभंकर मतू ने कच्छी घोड़ी के कलाकार का स्वांग धारण कर जिले के मतदाताओं को वोट देने के बदले धनराशि, उपहार या अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित नहीं होने का संदेश दिया है। वहीं शहर के संस्कार एवं जीनियस पब्लिक स्कूल के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसी क्रम में टैक्सी एवं ऑटो चालकों ने भी रैली निकाल कर आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर यातायात निरीक्षण आशा रानी बारहठ व स्वीप दल के सदस्य आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट – हंसराज शर्मा द्वारा
———————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो