बारां

ब्लास्टिंग से पहले कलक्टर ने किया परवन कार्य का निरीक्षण

कलक्टर इन्द्र सिंह राव व पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह ने रविवार को परवन वृह्द सिंचाई परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने टनल, फाउंडेशन व नहर निर्माण कार्य

बारांJan 20, 2019 / 08:33 pm

Ghanshyam

ब्लास्टिंग से पहले कलक्टर ने किया परवन कार्य का निरीक्षण

बारां. जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव व पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह ने रविवार को परवन वृह्द सिंचाई परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने टनल, फाउंडेशन व नहर निर्माण कार्य के तहत की जा रही ब्लास्टिंग क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि ब्लास्टिंग के दौरान तकनीकी रूप से सावधानी बरती जाए। आसपास क्षेत्र के भवनों को किसी तरह का नुकसान नहीं हो। क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को जानकारी दी जाए। जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव ने बताया कि परवन अधिकारियों की ओर से जिले के पहाड़ी क्षेत्र में नहर खुदाई के लिए ब्लास्टिंग करने की अनुमति मांगी गई है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्र की स्थिति का अवलोकन किया। इस मौके पर क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, सरपंच व ग्रामीणों से भी चर्चा की गई। अब आगामी दिनों में इजाजत दे दी जाएगी। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र के रहवासियों को पहले भवन खाली करने के लिए नोटिस दिए जाएंगे। वीडियोग्राफी कराई जाएगी। फिर भी किसी का नुकसान होता है तो नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
शीत महोत्सव में हुई प्रतियोगिताएं
बारां. अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की ओर से शीत महोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़चढक़र भाग लिया। महोत्सव वैश्य महिला जिलाध्यक्ष मंजू गर्ग की अध्यक्षता में मनाया गया।
महोत्सव में पधारी महिलाओं का कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तिल व्यंजन प्रतियोगिता में नीलम सरोलिया प्रथम व सुरभि खंडेलवाल, मृदुला मारू द्वितीय रही। हैप्पी शीत महोत्सव, दीवाना मस्ताना परवाना, तम्बोला गेम आदि में भाग बढ़चढक़र भाग लिया। निर्णायक की भूमिका सुनीता पोरवाल, मैना बडज़ात्या व पूनम ओढ ने निभाई।
डॉ. कृति गोयल व चंद्रकला सेठी ने बताया कि दीवाना मस्ताना परवाना में पूनम ओढ़ व हैप्पी शीत महोत्सव का लक्की पारितोषिक मृदुला मारू के नाम रहा। महिला मंडलों की वैश्य समाज में भूमिका विषय पर विचार रखे। इस अवसर पर प्रमोद जैन भाया का खान व गोपालन केबिनेट मंत्री बनने पर प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य उर्मिला जैन भाया का सभी सखियों ने भव्य स्वागत किया। गानों पर डांस भी किया गया। कार्यक्रम में शशि गर्ग, स्वाति विजय, पिंकी गोयनका, सरला जैन, मैना पतीरा, सरोज गर्ग, प्रवीना पतीरा, हीना पतीरा, अंगूरबाला मारू, सरिता गुप्ता, मंजूला जालान, सुनीला अग्रवाल आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट – हंसराज शर्मा द्वारा
———————

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.