scriptBaran-उकठा निगल रही चने की फसल, सिर पीट रहे किसान , 15 फीसदी फसल नष्ट | chana phasal, ukatha rog, farmers, field | Patrika News

Baran-उकठा निगल रही चने की फसल, सिर पीट रहे किसान , 15 फीसदी फसल नष्ट

locationबारांPublished: Nov 22, 2019 05:43:34 pm

उकठा निगल रही चने की फसल, सिर पीट रहे किसान , 15 फीसदी फसल नष्ट
उकठा बीमारी चने की फसल के लिए बनी आफत, 15 फीसदी फसल नष्ट
देवरी . लगातार छाए रहने वाले बादलों से प्रभावित होने के बाद चने की फसल को अब उगठा रोग का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।किसान अभय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार छाए बादल और कोहरे की वजह से फसल भी प्रभावित हो रही है। अब चने की फसल में उगठा रोग ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

ukatharog

ukatharog

उकठा निगल रही चने की फसल, सिर पीट रहे किसान , 15 फीसदी फसल नष्ट

उकठा बीमारी चने की फसल के लिए बनी आफत, 15 फीसदी फसल नष्ट।

देवरी . लगातार छाए रहने वाले बादलों से प्रभावित होने के बाद चने की फसल को अब उगठा रोग का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।किसान अभय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार छाए बादल और कोहरे की वजह से फसल भी प्रभावित हो रही है। अब चने की फसल में उगठा रोग ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। इस रोग में फसल जड़ से ही सूखना शुरू हो जाती है रवि मौसम में बदलाव और बार-बार खेत में एक ही फसल लगाने पर चने की फसल में उकठा रोग लग गया।रबी सीजन में देवरी क्षेत्र के अधिकतर किसानों ने चने की फसल लगाई है। खेतों में पौधे तैयार हो गए हैं ऐसे समय में इस फसल पर खतरनाक बीमारी उकठा का प्रकोप होने से भारी नुकसान हो रहा है। पौधे सूख कर मर रहे हैं देवरी क्षेत्र के कई गांवों में 15 प्रतिशत फसल नष्ट हो चुकी है। लगातार पौधों का मरना जारी है। इस वर्ष चने की फसल लगाने वाले अधिकतर किसान इस बीमारी से सिर पीट रहे हैं।
बीमारी का नाम पता नहीं

देवरी एक किसान विष्णु मेहता ने बताया कि चने की फसल में हो रही बीमारी से सभी अनजान है। यह बीमारी पौधों की जड़, पत्ती व टहनी को सूखा रही है। इसके कारण प्रभावित पौधे से एक बीज भी मिलना मुमकिन नहीं है। लगातार पौधों का मरना जारी है। किसान इस बीमारी को अपनी तरीके से उकठा नाम दिए हैं, तो कोई उकसा या गलन रोग बता रहे हैं।
फोटो कैप्शन- देवरी कस्बे एक खेत में चने की फसल में लगा उकठा रोग।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो