scriptकांग्रेस का जुलूस आगे बढ़ते ही खुलती गई दुकानें | congress, petrol rate hike, baran bandh | Patrika News

कांग्रेस का जुलूस आगे बढ़ते ही खुलती गई दुकानें

locationबारांPublished: Sep 11, 2018 04:43:34 pm

कांग्रेस का जुलूस निकलने के बाद ही सारी दुकानें खुल गईं।

कांग्रेस का जुलूस आगे बढ़ते ही खुलती गई दुकानें

congress

छबड़ा. कांग्रेस की ओर से यहां भारत बंद के आहवान पर सुबह के समय कुछ देर बंद का असर दिखाई दिया। कांग्रेस का जुलूस निकलने के बाद ही सारी दुकानें खुल गईं। प्रात: 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता धरनावदा चौराहे पर एकत्रित हुए, यहां से जुलूस के रूप में भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए समस्त मुख्य मार्गों पर दुकानें बंद कराने की अपील करते हुए गुजरे। इस दौरान तो दुकानें बंद हो गईं, लेकिन जुलूस आगे बढऩे के साथ ही पीछे दुकानें खुलती चली गई। जुलूस छत्री चौराहे पर सभा में बदल गया। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार के दौरान महंगाई आसमान छूने व हर वर्ग को त्रस्त होने का आरोप लगाया। जुलूस में कांग्रेस नेता निजामुददीन खां, अरविंद प्रताप ंिसंह, चिरंजीव लाल भार्गव, पुरुषोत्तम सोनी, मान ंिसह धनोरिया, नरेंद्र धीगड़ा, बुलंद इकबाल, हरीश माहेश्वरी, रमण अदलक्खा, गोविंद सोनी, शकील अहमद, आनंदीलाल, आलम मंसूरी, हेमंत शर्मा, सादिक अली व नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
अटरू. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कस्बे में प्रात: ८ से दोहपर ३ बजे तक बन्द सफल रहा। इस दौरान काग्रेंस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज धाकड़ की अगुवाई में कस्बे में नारेबाजी करते हुए घूमते रहे। उन्होंने आग्रह कर दुकानें बन्द कराई। खेडलीगंज चौराहा पर टायर जलाकर कार्यकर्ताओ ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इनमें हेमन्त शर्मा, भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया, जगदीश सुंवालका, केदार नेनीवाल, रामचन्द्र मीणा, दिनेश मीणा, प्रेमसिंह यादव, अरविन्द मेघवाल, योगेश नागर,सहित अनेक काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद थे।
दोपहर तक रहा बंद
सीसवाली. कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान को व्यापार महासंघ ने भी समर्थन दिया था। यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हंसराज मीणा व जिला महासचिव इदरीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कस्बा बन्द करवाया। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य लालचंद मीणा, पंचायत समिति सदस्य विक्रम चौधरी, सरपंच धनराज मीणा, नरेश जैन, मोतीलाल खटीक आदि कार्यकर्ता थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंता नाका चुंगी पर एक चाय की दुकान खुलाकर चाय पी, जिस पर दुकानदारों रोष प्रकट किया। कस्बे में दोपहर तक बाजार बंद रहे।
रहा आंशिक बंद
समरानियां. कांग्रेस के महंगाई के विरोध कस्बे में बंद का आंशिक असर रहा। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कस्बे में कुछ दुकानें कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मेहता के नेतृत्व में रैली निकाल कर बंद कराई गई। 12 बजे बाद समरानियां के लगभग सारी दुकानें खुल गई। बाजार बंद कराने में चितरंजन पाठक, कुलदीप जैन एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
(पत्रिका संवाददाता)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो