बारां

दिन में ड्यूटी, शाम को सेवा,  पुलिस दिहाड़ी मजदूरों के घर पहुंचा रही भोजन

बारां. इनदिनों लॉकडाउन चलते पुलिस दिन भर डयूटी कर लोगों को जागरूक करने के साथ शाम को दिहाड़ी मजदूरों के खाने की व्यवस्था के लिए उनके घर पर भोजन के पैकिट पहुंचाने की व्यवस्था करने में जुटती है।

बारांMar 31, 2020 / 07:18 pm

Mahesh

दिन में ड्यूटी, शाम को सेवा,  पुलिस दिहाड़ी मजदूरों के घर पहुंचा रही भोजन

बारां. इनदिनों लॉकडाउन चलते पुलिस दिन भर डयूटी कर लोगों को जागरूक करने के साथ शाम को दिहाड़ी मजदूरों के खाने की व्यवस्था के लिए उनके घर पर भोजन के पैकिट पहुंचाने की व्यवस्था करने में जुटती है। इस कार्य मे पुलिस का पूरा महकमा जुटा हुआ है, लेकिन यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक आशा सिंह बारहठ टीम के साथ जुटी रहती है। वह जाप्ते के साथ दिन भर शहर में घूम कर लोगों को लॉकडाउन की पालना करा रही है, ओर शाम होते ही लोगों के लिए शहर के दिहाड़ी मजदूरों की बस्ती में पहुंच कर खाना पहुंचा कर सामाजिक सरोकार निभा रही है। दिहाड़ी मजदूर को लॉक डाउन के कारण रोजगार नही मिल रहा है। अन्य कई सामाजिक संगठनों के सदस्य भी भोजन वितरण व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
राइन विकास समिति ने बांटे किट
राईन पंचायत व्यायाम शाला विकास समिति की ओर से गरीब परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित किए गए। समिति के सदर अशफाक राईन मयूर ने बताया कि लॉकडाउन के चलते गरीब लोगों को खाद्य सामग्री की कमी का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य सामग्री की समस्या को देखते हुए लंका कॉलोनी, नयापुरा बस्ती व तलाब पाड़ा में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री व सब्जी एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान समिति के हमीद राईन, अय्यूब राईन, सलाम राईन, मुन्ना राईन, अनवर राईन, अफसर राईन, अली आमीर, समीर, अख्तर, तोहिद, आफाक व फैजान आदि मौजूद थे।

जरुरतमंदों तक पहुंच रहे मददगार
अन्ता. ईदगाह कमेटी अन्ता की ओर से जरूरतमंदों के लिए रसद सामग्री के 200 किट ईदगाह सदर हाजी मंसूर खान की अगुवाई में तैयार कर प्रशासन को दिए गए हैं। इनका वितरण समिति पदाधिकारियों की निगरानी में होगा। खान सहित वरिष्ठ नायब सदर मुस्तफा खान, मो. इकबाल मल्लू भाई आदि ने कहा कि समिति आगे भी मदद को तैयार रहेगी। अजीतपुरा बालाजी विकास समिति अन्ता से जुड़े ओम गोचर, वार्ड पार्षद हेमन्त नागर आदि ने बताया कि समिति सदस्यों ने आपसी सहयोग से राशन सामग्री के कई किट प्रशासन को वितरण के लिए दिए हैं। गोविंदपुरा गांव के नागरिकों ने 45,010 रुपए की नकद राशि एकत्रित कर उप सरपंच सुमन्त मालव, लक्ष्मीनारायण काका, अशोक मालव आदि की अगुवाई में प्रशासन को दी। नीमड़ी पाड़ा, पंजाबी कॉलोनी आदि के नवयुवक मंडल भी भोजन बनाकर प्रशासन की मदद से अन्य लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कस्बाथाना.लॉक डाउन के दौरान जरुरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था यहां पुलिस थाना परिसर में की हुई है। वहीं अभिषेक बिल्डिंग मेटरियल की ओर से भी नीम झीरिया रोड बावड़ी पर ऐसे परिवारों के भोजन की व्यवस्था की हुई है। सोमवार को नेशनल हाइवे 27 पर एमपी बोर्डर पर अस्थायी चौकी पर पुलिस जवानों ने घरों को लौट रहे मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
गऊघाट. कटावर गांव मेंं सोमवार को एक समाजसेवी ने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को करीब दो हजार मास्क का वितरण किया। नेहरू युवा मण्डल के सदस्य दिनेश कुमार धाकड़ की ओर से दो हजार मास्क घर-घर जाकर बांट गए।
बन रहे मिसाल, कर रहे मदद
छबड़ा. कस्बे से निकलने वाले मजदूरों एवं जरुरतमंदों के भोजन के लिए नगर पालिका प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर कार्य कर ही रही है, ऐसे में कुछ संगठन मिसाल पेश कर रहे हैं। कस्बे के सुंदरकांड मारुति मंडल द्वारा सोमवार को 50 हजार रुपए कस्बे में गरीब तबके के लोगों की मदद कर रहे हैं। योग संगठन के सदस्यों को दिए गए। टावर कॉलोनी में रहने वाले किन्नर पूजा आंटी द्वारा 50 किट खाद्य सामग्री ओकाफ कमेटी को सौंपी गई। वहीं प्रताप नगर में रहने वाले अध्यापक जमुनालाल मीणा के परिवार द्वारा रोजाना 50 से 100 पैकेट खाने के घर पर तैयार कर कस्बे के पुलिस स्टेशन पहुंचाए जा रहे हैं। अध्यापक जमुना लाल मीणा के साथ उनकी एमबीबीएस कर रही बेटी मधुबाला मीणा भी इस कार्य में जुटी हुई है।

Home / Baran / दिन में ड्यूटी, शाम को सेवा,  पुलिस दिहाड़ी मजदूरों के घर पहुंचा रही भोजन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.