scriptकिसानो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया निकली रैली | farmar, sarkar, pradsan | Patrika News

किसानो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया निकली रैली

locationबारांPublished: Oct 01, 2019 05:32:31 pm

Submitted by:

Mahesh

बारां. जिले के अटरू उपखंड मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में किसानो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मोटर साईकिल रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

किसानो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया निकली रैली

किसानो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया निकली रैली

किसानो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली
बारां. जिले के अटरू उपखंड मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में किसानो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मोटर साईकिल रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानसंघ के तहसील अध्यक्ष रघुवीर वैष्णव, रणवीर सिंह, परमेश्वर शर्मा, आनंद शर्मा ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि अटरू की कृषि उपज मंडी से रवाना हुई रैली में नारेबाजी करते हुए हाटचोक, मुख्यबाजार, खेडलीगंज चौराहे से उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फसल खराबे का मुआवजा देने। तथा अटरू तहसील के लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को कार्यमुक्त करने। एसबीआई बैंक द्वारा बीमा राशि न काटने। बिजली बिलों की वसूली रोकने। सहकारी के अवधिपार किसानों को ऋण मुहैय्या कराने की मांग की गई।

यह रही प्रमुख मांगे
अतिवृष्टी बारिश से खराब हुई फसलो का शीघ्र पटवारियो से सर्वे करवाए ,
सरकार के कमजोर रवैये के कारण किसानों की समस्याओं को छोड़ कर पटवारी हड़ताल पर चले उनका वेतन काटने, एएसबीआई बैंक द्वारा जान बुझ कर बीमा नही काटा जाता जिससे किसानो को फसलो मे हुए व्यापक नुकसान का बैंक द्वारा भुगतान करने खरीब की फसल मे नुकसान होने पर किसान विघुत निगम अधिकारियों द्वारा बिलों को लेकर परेशान करने पर निगम अधिकारियों को बिल माफ करने , सहकारिता विभाग द्वारा अवधिपार कृषकों को शीघ्र ऋण दिया जावे सहित कई मांगो को लेकर ज्ञापन दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो