script

चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच मैडम की सभा में कट गई एक लाख की जेब

locationबारांPublished: Sep 17, 2018 04:25:26 pm

बारां. मांगरोल में रविवार को हुई मुख्यमंत्री सभा में मध्यप्रदेश के बड़ौदा कस्बा निवासी एक डॉक्टर की जेब अज्ञात जनों ने तराश दी।

चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच मैडम की सभा में कट गई एक लाख की जेब

jebkati

बारां. मांगरोल में रविवार को हुई मुख्यमंत्री सभा में मध्यप्रदेश के बड़ौदा कस्बा निवासी एक डॉक्टर की जेब अज्ञात जनों ने तराश दी। जेब में एक लाख रुपए थे। कुछ ही मिनट बाद जब उन्हें जेब तराशने का पता चला तो प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन उन्होंने बात को गंभीरता से नहीं लिया। बड़ौदा निवासी डॉ. अशोक आचार्य ने बताया कि वे सीएम की सभा व व्यापारिक कार्य के चलते मांगरोल आए थे। यहां वे पूर्व परिचितों के साथ प्रवेश द्वार से सभा स्थल के अंदर पहुंचे थे। कुछ ही देर चलने पर उन्होंने कुर्ते की जेब टटोली तो उसमें रखे एक लाख रुपए गायब मिले। इसके तत्काल बाद उन्होंने प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस अधिकारियों का सूचना दी, लेकिन पुुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। बाद में उन्होंने मांगरोल थाने में पहुंच इसकी रिपोर्ट दी। दूसरी ओर मांगरोल के थाना प्रभारी रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वे दिनभर सभा स्थल की सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं में जुटे थे।
ऑफिसर्स नगर में लाखों की चोरी
छबड़ा. कस्बे में शुक्रवार रात को अज्ञात चोर धरनावदा रोड़ पर स्थित ऑफिसर्स नगर कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़ कर लाखों के नगदी व जेवरात चुरा ले गए। ऑफिसर्स नगर निवासी राधे श्याम गुर्जर ने बताया कि उसके पिता बीमार होने के कारण पूरा परिवार मकान में ताला लगा कर शुक्रवार रात को उचावद चला गया था। रात में सूना मकान देख कर अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। चोरों ने अंदर के कमरों तथा अलमारी,बक्से,सूटकेस तोड़ कर 75 हजार रुपए नगद व सवा लाख के जेवरात व घरेलू सामान चुरा लिए। शनिवार रात को गांव से लौटने पर चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
जहरीले कीड़े ने ली किशोरी की जान
बारां. किशनगंज थाना क्षेत्र के करेलिया गांव निवासी एक किशोरी की शनिवार रात अज्ञात जहरीले कीड़े के काटने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी रूपल सहरिया (15) गांव के समीप एक किसान के खेत पर फसल का कचरा उखाडऩे के लिए मजदूरी पर गई थी। वहां अज्ञात जहरीले कीड़े के काटने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। किशोरी को यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसका दम टूट गया।

ट्रेंडिंग वीडियो