बारां

सभा-और रोड शो में काले का खौफ छाया रहा

बारां.मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सभा-और रोड शो में काले का खौफ छाया रहा। सभा स्थलों पर काला नजर आने के साथ ही पुलिस कर्मी सतर्क हो उठते।

बारांSep 16, 2018 / 05:34 pm

Shivbhan Sharan Singh

kala

बारां.मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सभा-और रोड शो में काले का खौफ छाया रहा। सभा स्थलों पर काला नजर आने के साथ ही पुलिस कर्मी सतर्क हो उठते। सभा में आने वाले लोगों से काला शर्ट,टीशर्ट,पेन्ट,चुन्नी,दुपट्टा, तक सभा श्थल के बाहर रखवा लिया गया। कुछ युवकों को तो अपनी शर्ट खुलवा लेने से बनियान पहन कर ही सभा सुननी पड़ा।
पौने तीन घंटे विलम्ब से पहुंची
गौरव यात्रा के घोषित कार्यक्रम के तहत सीएम राजे को सुबह ११ बजे झालावाड़ से जिले के छीपाबड़ौद कस्बे में पहुंचना था, लेकिन उनका हैलीकाप्टर करीब पौने तीन घंटे विलम्ब के बाद १.४६ बजे छीपाबड़ौद पहुंचा। इससे अटरू व समरानियां की सभाओं में विलम्ब हुआ। लोगों को काफी देर तक सीएम का इन्तजार करना पड़ा। समरानियां में लोग सीएम का हैलीकॉप्टर देखकर वापस सभा स्थल पर पहुंचे।
हमने किया परवन का काम
मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जिले की सबसे बड़ी परवन वृह्द सिंचाई परियोजना का काम भी हमने ही शुरू कराया है। कांग्रेस ने इस परियोजना के नाम पर किसानों की भावना से खिलवाड़ किया था। अब निर्माण के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू करा दिया गया है।
माफ किया किसानों का कर्ज
मुख्यमंत्री ने भाषणों में किसानों पर भी फोकस रखा और कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने नौ हजार करोड़ के कृषि ऋण माफ किए हंै। इससे पहले इतनी राशि के कर्ज माफ नहीं हुए। हमने प्रदेश का अंधेरा छांटा है, अब हर गांव व ढाणी विद्युत प्रकाश से जगमग हो गए हैं।
सबसे पहले, सभी को प्रणाम
छीपाबड़ौद की सभा में सीएम राजे ने सभी लोगों को प्रणाम कहते हुए अपना भाषण शुरू किया। यहां उन्हें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ५१ किलो फूलों का हार पहनाया। सांसद दुष्यंत सिंह ने इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी को मुख्यमंत्री के साथ आने को कहा।
क्षेत्रवार की घोषणाएं—मुख्यंमंत्री ने विधानसभावार सभी स्थानों पर छोटी-मोटी घोषणाएं भी की। छीपाबडौद में उन्होंंने जहां सहजनपुर में पुल निर्माण कराने, ३३ केवी ग्रिड़ स्टेशन स्थापित करने सहित गुलेली नदी पर एनीकट बनाने सहित पांच घोषणाएं की।
दूर-दूर से पहुंचे लोग—मुख्यमंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने की विधायकों में होड़ लगी थी। इसी के चलते लम्बे समय से विधायक भीड़ लाने में जुटे थे। लोगों को लाने ले जाने के लिए गाडिय़ां लगाई गई थी। हजारों लोग ढोल बजाते, भाजपा के झंड़े लहराते नाचते गाते सभा स्थलों पर पहुंचे।

संबंधित विषय:

Home / Baran / सभा-और रोड शो में काले का खौफ छाया रहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.