scriptअब महिलाएं भी संभालेंगी मतदान की कमान | In each assembly, one woman polling station | Patrika News

अब महिलाएं भी संभालेंगी मतदान की कमान

locationबारांPublished: Nov 17, 2018 01:04:13 pm

Submitted by:

Dilip

विधानसभा चुनाव में इस बार महिला कार्मिक भी पहली बार मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र के इस यज्ञ में अपनी भागीदारी देंगी। इसके लिए बारां जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक महिला मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का संचालन महिला कार्मिक ही करेंगी।

baran

In each assembly, one woman polling station

बारां. विधानसभा चुनाव में इस बार महिला कार्मिक भी पहली बार मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र के इस यज्ञ में अपनी भागीदारी देंगी। इसके लिए बारां जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक महिला मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का संचालन महिला कार्मिक ही करेंगी। शुक्रवार को महिला मतदान दलों में शामिल इन कार्मिकों को पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। कन्या महाविद्यालय बारां में चल रहे मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को क्रमांक 1051 से 1301 तक के पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी भवानीसिंह पालावत ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए मतदान प्रक्रिया का पारदर्शी होना आवश्यक है।
लिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी सीइओ भवानी सिंह पालावत ने बताया कि पहली बार महिला मतदान अधिकारियों की नियुक्ति मतदान दलों में की जा रही है। इसके लिए जिले में महिला मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
प्रशिक्षण में कुल 40 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।
महिला मतदान अधिकारियों ने ईवीएम व वीवीपेट का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
बताना होगा आपराधिक रिकॉर्ड
विधानसभा चुनाव के तहत चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को अपने आपराधिक मामलों की जानकारी 3 बार प्रदेश के बड़े अखबारों व न्यूज चैनल के माध्यम से सार्वजनिक करनी होगी। यह खर्च प्रत्याशी के व्यय में जोड़ा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में गाइड लाइन जारी की है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने इन बातों को ध्यान में रखते हुए नामांकन पत्र के फार्म 26 में बदलाव किए हैं। विधानसभा चुनाव के परिणामों में विजयी प्रत्याशियों को परिणाम जारी होने के 30 दिन के अंदर यह प्रमाण चुनाव आयोग के समक्ष पेश करना होगा कि उन्होंने किन-किन अखबारों और न्यूज चैनलों में अपने आपराधिक मामलों की जानकारी सार्वजनिक की थी।
मतू कर रहा जागरूक
जिले के शुभंकर मतू ने मतदाताओं को मतदान के बारे में जागरूक किया। स्वीप नोडल प्रभारी के अनुसार शतप्रतिशत मतदान के लिए उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का संदेश दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो