scriptआखिर क्यूं रहे कांग्रेस नेता योग से दूर. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारां में हजारों ने एक साथ लिया स्वस्थ और सेहत के लिए जागरुक रहने का प्रण | International yoga day,congress,bjp,baran, | Patrika News

आखिर क्यूं रहे कांग्रेस नेता योग से दूर. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारां में हजारों ने एक साथ लिया स्वस्थ और सेहत के लिए जागरुक रहने का प्रण

locationबारांPublished: Jun 21, 2019 04:29:21 pm

योग दिवस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। ज्यादातर कांग्रेस से जुड़े नेता इस कार्यक्रम में नहीं दिखे।उल्लेखनीय है कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ वर्ष पूर्व ही घोषित किया था। इसे कांग्रेस भाजपा का कार्यक्रम मानती रही है।

आखिर क्यूं रहे कांग्रेस नेता योग से दूर. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारां में हजारों ने एक साथ लिया स्वस्थ और सेहत के लिए जागरुक रहने का प्रण

yoga day

आखिर क्यूं रहे कांग्रेस नेता योग से दूर. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारां में हजारों ने एक साथ लिया स्वस्थ और सेहत के लिए जागरुक रहने का प्रण,
बारां. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारां में हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। सुबह सात बजने के साथ ही हजारों लोग यहां श्रीराम स्टेडियम में पहुंचे और एक साथ योग कर योग से जीवन में स्वस्थ रहने का प्रण लिया। शुक्रवार को जैसे ही सूर्य देव ने दर्शन देने शुरू किए हजारों लोग स्टेडियम की तरफ उमडऩे लगे। कई संस्थाएं भी योग करने वालों के लिए छाछ, लस्सी, ठंड़ा पानी और अन्य सामान लेकर स्टेडियम पहुंचने लगे। देखते-देखते स्टोडियम खचाखच भर गया। हालांकि योग दिवस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। ज्यादातर कांग्रेस से जुड़े नेता इस कार्यक्रम में नहीं दिखे।उल्लेखनीय है कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ वर्ष पूर्व ही घोषित किया था। इसे कांग्रेस भाजपा का कार्यक्रम मानती रही है। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते कांग्रेस इससे दूर ही रहती आई है।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग दिवस समारोह श्रीराम स्टेडियम में प्रातः आयोजित किया गया। जिला स्तरीय अधिकारीयो कर्मचारीयों ओर जनप्रतिनिधीयों ने भाग लिया।
लेकिन रोचक पहलु यह रहा कि इस योग कार्यक्रम में कांग्रेस के विधायक ओर जनप्रतिनिधि नदारद रहें।
जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में डॉक्टर नीरज यादव ने प्रतिभागी लोगों को योग के लाभ बताते हुए योग का प्रशिक्षण दिया। इसमें विभिन्न तरह के आसनों की क्रियाएं सिखाई गई।
वही योग दिवस के अवसर पर जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय योग दिवस समारोह स्थल पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्वैच्छिक रूप से सेवाएं प्रदान की गई। और आमजन के लिए कई स्टॉल्स भी लगाई गई। स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा योग दिवस समारोह स्थल पर आमजन के लिए आंवला ज्यूस, नींबू पानी, जलजीरा, छाछ, औषधिय क्वाथ, पेयजल, अंकुरित आहार आदि की स्टॉल्स लगाई ।
इस दौरान जिला कलेक्टर इंद्र सिह राव,एडीएम सुदर्शन सिंह,सीईओ बृजमोहन बैरवा,जिला प्रमुख नंद लाल सुमन ,पूर्व विधायक हेमराज मीना समेत कई जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो