12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेयजल सप्लाई में निकला दूषित पानी, उपभोक्ता हुए परेशान

चार दशक पहले डली थी कस्बे में पेयजल सप्लाई लाइन  

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Feb 10, 2024

पेयजल सप्लाई में निकला दूषित पानी, उपभोक्ता हुए परेशान

पेयजल सप्लाई में निकला दूषित पानी, उपभोक्ता हुए परेशान

कवाई कस्बे में पीने के पानी की सप्लाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कहीं पर दूषित पानी आ रहा तो कुछ इलाको में पानी पहुंच ही नहीं रहा। इसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन छोडकऱ दूसरे दिन एक घंटे दी जा रही पेयजलापूर्ति में भी नलों में दूषित पानी आ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जलदाय विभाग कार्यालय में बार-बार शिकायत के बाद भी कर्मचारी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। प्रभावित लोगों को बीमारी फैलने का भय सता रहा है। कुछ को पेट संबंधी बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। श्रीराम कॉलोनी निवासी मोनू शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, प्रकाश चौरसिया, इन्द्र गुर्जर, मुकुट बिहारी गौतम, दुलीचंद कुमावत, चेतन गालव ने बताया कि 3-4 दिन से लगातार घरों में दूषित पानी आ रहा है। पानी से दुर्गंध भी आ रही है। ऐसे में पानी को पीना तो दूर बर्तन धोने में भी मुश्किल हो रही है। दूषित पानी के कारण लोगों में बीमारियां पनपने का खतरा बना हुआ है। लेकिन विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद दूषित पानी का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने साफ पेयजल सप्लाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। हालांकि जलदाय विभाग अटरू के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह हुई पेयजल आपूर्ति के दौरान उपभोक्ताओं के घरों में दूषित पानी पहुंचा था। जिसकी जानकारी मिलने पर चैक करवाया तो लाइन में लीकेज था। इसे दुरस्त करवा दिया गया है। अगली सप्लाई में साफ जल मिलेगा।

कस्बा में चार दशक पहले पेयजल लाइन डाली गई थी। लोगों ने जगह-जगह कनेक्शन कर छोड़ देने से अब वह खराब हो गई है। कई जगह लीकेज से गंदा पानी हो रहा है। यही पानी सप्लाई के दौरान उपभोक्ताओं के घरों पर आ रहा है। यह लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है।