scriptदो घंटे धरना, किसानों ने उठाई आवाज | kisan aandolan,farmers, field | Patrika News

दो घंटे धरना, किसानों ने उठाई आवाज

locationबारांPublished: Jul 13, 2018 07:17:36 pm

बारां. भारतीय किसान संघ की बारां तहसील इकाई ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर को दिया।

दो घंटे धरना, किसानों ने उठाई आवाज

kisan

बारां. भारतीय किसान संघ की बारां तहसील इकाई ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर को दिया। इससे पूर्व किसान कार्यकर्ता धानमंडी स्थित शिव गणेश मंदिर पर एकत्रित हुए। वहां से बरसते पानी में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शिव गणेश मंदिर पर तहसील अध्यक्ष मूलचंद नागर के नेतृत्व में 2 घंटे तक बैठकर धरना भी किसानों ने दिया। इस दौरान प्रांत मंत्री शंकरलाल नागर ने किसान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह आंदोलन चित्तौड़ प्रांत के सभी 12 जिलों में फैलेगा। 13 जुलाई को पूरे प्रांत में भारतीय किसान संघ धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को हाड़ोती के किसानों के समर्थन में ज्ञापन देगा। तहसील प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान संघ का आंदोलन भावांतर या तुलाई करने से पहले रुकने वाला नहीं है। वही जिला मंत्री भूपेंद्र शर्मा ने किहा कि सरकार ने हमारी मांग की अनदेखी की तो आंदोलन गांव से चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि लहसुन और चना की खरीद की घोषणा कर सरकार ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा। गौरतलब है कि लहसुन और चना की तुलाई चालू करने अथवा भावांतर किसानों के खाते में डालने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत किसान संघ के आह्वान पर हाडोती के चारों जिलों में तहसील मुख्यालय पर 11 से 13 जुलाई तक धरने आयोजित किए गए। प्रांत प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी ने ग्राम बैठकों पर जोर दिया। पौधारोपण को लेकर भी चर्चा की।
किसान समस्याओं के समाधान की मांग
कवाई. कस्बे में भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। उप तहसील प्रचार प्रमुख भूपेन्द्र सिंह भकरावदा ने बताया की संघ द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यह आयोजन किया गया। उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अटरू तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर किसान संघ के उप तहसील अध्यक्ष बाबूलाल पारेता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश खाती, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह बड़ोदिया, उप तहसील अपाध्यक्ष द्वारका लाल नागर, उप तहसील मंत्री राजेन्द्र नागर, जैविक प्रमुख बृजराज गौड़, तहसील प्रभारी रामभरोस समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान संघ का प्रदर्शन आज
अटरू. भारतीय किसान संघ के युवा किसानों द्वारा प्रदर्शन शुक्रवार को किया जाएगा। तहसील युवा प्रमुख कमलेश नागर ने बताया कि क्षेत्र के सभी किसान कृषि उपज मण्डी में एकत्रित होंगेे। यहा से अपनी समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचेगे। यहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो