scriptविवाहिता ने 10 साल की बेटी के सामने घर पर किया ऐसा काम, पति गया था खेत पर | Married Woman Drinks Poison in Baran, Rajasthan, crime in rajasthan | Patrika News

विवाहिता ने 10 साल की बेटी के सामने घर पर किया ऐसा काम, पति गया था खेत पर

locationबारांPublished: Sep 23, 2019 02:34:29 pm

Submitted by:

dinesh

Married Woman Drinks Poison: बारां जिले में एक विवाहिता ने कीटनाशक ( Married Woman ) पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। छबड़ा क्षेत्र के सेमला गांव में देर रात एक विवाहिता द्वारा कीटनाशक पीने से अचेत अवस्था में उसे चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया…

rape0000.jpg

chhindwara

बारां। बारां जिले में एक विवाहिता ने कीटनाशक ( Married Woman Drinks Poison ) पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। छबड़ा क्षेत्र के सेमला गांव में देर रात एक विवाहिता द्वारा कीटनाशक पीने से अचेत अवस्था में उसे चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के देवर पवन के अनुसार उसको 10 वर्षीय भतीजी निशा ने बताया कि मम्मी अचेत अवस्था में पड़ी है और उसने कुछ पी लिया है। उन्होंने इसकी सूचना ( crime in rajasthan ) अपने भाई मृतका के पति नवल को दी। मृतका का पति खेत पर काम कर रहा था। सूचना पर वो भी पहुंचा और अचेत अवस्था में पत्नी को छबड़ा चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बापचा हेड कॉन्स्टेबल अशफाक खान ने बताया कि सेमला गांव में सीमा बाई ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लिया है और उसके मुंह से झाग आ रहे है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतिका मनबुद्धि थी। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को बुलाकर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मृतका का पति नवल भी घर पर मौजूद नहीं था, वो अपने खेत पर काम कर रहा था। उसको उसके भाई ने सूचना दी कि भाभी ने कीटनाशक पी लिया। वो भी तुरन्त अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

वहीं एक दूसरी दर्दनाक घटना में बूंदी के केशवरायपाटन में एक पति अपनी पत्नी को चाकुओं से गोद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन में रहने वाले एक दंपति में विवाद हो गया। विवाद के चलते पति ने पत्नी को चाकू मारे जिससे पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर या झगड़ा हुआ है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो