
भागवत ने शुक्रवार सुबह शहर के मांगरोल रोड स्थित प्राचीन प्यारेरामजी मंदिर में देवदर्शन किए। यहां उन्होंने अनन्तराय भगवान के दर्शन के बाद मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
प्राचीन मंदिर में दर्शन किए, स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम आज
बारां. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत पहले से ही एक हिंदू राष्ट्र है। उसे और अधिक उन्नत, सामथ्र्यवान और बलशाली बनाना है। यह बात उन्होंने बारां में अपने प्रवास के दूसरे दिन शहर की एक शाखा में स्वयंसेवक की ओर से पूछे सवाल के जवाब में कही। उन्होंने शाखा से समाज को जोडऩेे का तरीका बताते हुए कहा कि अपरिचित से परिचय बढ़ाना$, परिचित को मित्र बनाना, मित्र को स्वयं सेवक बनाना चाहिए। नित्य शाखा से ही समाज के लिए योग्य स्वयं सेवक निर्मित होंगे।
भागवत ने शुक्रवार सुबह शहर के मांगरोल रोड स्थित प्राचीन प्यारेरामजी मंदिर में देवदर्शन किए। यहां उन्होंने अनन्तराय भगवान के दर्शन के बाद मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी ली। देवदर्शन के बाद यहां परिसर में रोजाना लगने वाली शाखा में स्वयं सेवकों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। वे यहां पर करीब एक घंटे तक रुके। शाखा के सभी स्वयं सेवकों ने शारीरिक कार्यक्रम, व्यायाम, योग, प्रहार, सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। इसके बाद बौद्धिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान जिज्ञासा समाधान में शाखा के स्वयंसेवकों के पूछे सवालों का जवाब दिया।
51 पौधे लगाए
शाखा के बाद आरएएस प्रमुख ने मंदिर परिसर के बाहर स्वयं सेवकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर आंवला, बिल्वपत्र तथा पीपल समेत अन्य प्रजाति के 51 पौधे लगाए गए। शाखा के स्वयंसेवकों ने पौधों की सार-संभाल करने का संकल्प भी लिया। इसके बाद मंदिर में शाखा टोली के साथ बैठक आयोजित हुई, इसमें उन्होंने शाखा के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। शाखा में होने वाले एक घण्टे के नियमित कार्यक्रमों के विषय पर विस्तृत चर्चा भी की।
स्वयंसेवक के घर किया भोजन
भागवत ने दोपहर में नगरपालिका कॉलोनी में प्रांत सह सेवा प्रमुख कैलाश नामा के आवास पर पहुंचकर भोजन किया। भागवत शनिवार को सुबह झालावाड़ रोड स्थित दंडोतिया की बाड़ी स्थित वरिष्ठ स्वयंसेवक के आवास पहुंचेगे। शाम को साढ़े पांच बजे कृषि उपज मंडी प्रागंण में आयोजित होने वाले एकत्रीकरण में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे।
Updated on:
05 Oct 2024 11:51 am
Published on:
05 Oct 2024 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
