script

monsoon, बारां में कुंड़ा खोह का झरना बहने लगा, बाणगंगा में Boom

locationबारांPublished: Jul 04, 2019 05:30:42 pm

बारां. जिले में मेहमान बनकर आया monsoon मानसून मेहरबान हो गया है। जिले भर में लगातार कभी रुक- रूक कर तो कभी मूसलधार लेकर बरस रहा है। कभी रिमझिम फुंहार तो कभी गर्जना के साथ दिखाता प्यार मानसून मेहरबानी का इजहार कर रहा है।

monsoon, बारां  में  कुंड़ा खोह का झरना बहने लगा, बाणगंगा में Boom

rain

बारां जिले में बरसात का दौर जारी, कुंड़ा खोह का झरना बहने लगा, बाणगंगा में उफान.बारां जिले में बरसात का दौर जारी

बारां. जिले में मेहमान बनकर आया मानसून मेहरबान हो गया है। जिले भर में लगातार कभी रुक- रूक कर तो कभी मूसलधार लेकर बरस रहा है। कभी रिमझिम फुंहार तो कभी गर्जना के साथ दिखाता प्यार मानसून मेहरबानी का इजहार कर रहा है। जिले में कई जगह सुतुप्त पड़े झरने गुनगुनाने लगे हैं। नदियां आल्हादित होकर वेग से चल पड़ी हैं। मुंडियर का झरना गुुरूवार सुबह पूरे वेग से बहता नजर आया। सैकड़ों लोग इस झरने की झलक लेने को आतुर नजर आए। केलवाडा की सीताबाड़ी स्थित बाणगंगा उफान मार रही है। बारां शहर सहित शाहाबाद, मुंडियर, देवरी, बोहत, मांगरोल, अन्ता, छबड़ा सब इलाकों में बरसात अपना प्यार उंडेल रही है। कस्बाथाना कस्बे मेंं पिछले पंद्रह घंटों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। बारां शहर में सुबह होने के साथ ही पूरा शहर बादलों ने अपने आगोश में ले लिया। शहर में कुछ देर के लिए अंधेरा सा छाने लगा। इसके कुछ देर बाद ही बरसात ने पूरे वेग से शहर का अभिनन्दन किया। बरसात का दौर कुछ घंटों तक चलता रहा। बारिश के कारण शहर भर में सड़कों पर पानी भर गया। कई स्थानों पर कीचढ़ भी फैल गया। इस दौरान अधिकतम तापमान ३० डिग्री व न्यूनतम तापमान २६ डिग्री रहा। मौसम में आद्रता का स्तर ९० प्रतिशत रहा। मुंडियर में
बुधवार से गुरुवार सुबह 9 बजे तक चली बारिश के बाद गांव कस्बों में लोगों को गर्मी से राहत मिली । लगातार बारिश से नदी नालों में अच्छी आवक देखने को मिली। कस्बे से 2 किमी दूर स्थित कुंडा खोह मैं झरने में बहता पानी का मनमोहक नजारा देखने को मिला । बारिश का दौर शुरू होते ही यह नजारा देखने सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। केलवाड़ा कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में बुधवार सुबह से हो लगातार बारिश से सीताबाड़ी स्थित बाण गंगा नदी में उफ ान आ गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो