scriptBaran–लगातार चौथे दिन कोहरे में लिपट कर आई सुबह, तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी, शीत लहर जारी | MOUSAM, WINTER, SARDI, MABATH KI BARSAT | Patrika News
बारां

Baran–लगातार चौथे दिन कोहरे में लिपट कर आई सुबह, तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी, शीत लहर जारी

बारां. जिले में लगातार चौथे दिन की शुरूआत घनी धुंध के साथ हुई। कोहरे के कारण लोग घरों से देरी से निकल पाए। वाहन चालक भी जरूरी होने पर ही घरों से निकले। लोग देर तक घरों में दुबके रहे। जिले भर में शीतलहर चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारांJan 18, 2020 / 03:49 pm

Shivbhan Sharan Singh

kohra

kohra

Baran–लगातार चौथे दिन कोहरे में लिपट कर आई सुबह, तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी, शीत लहर जारी

बारां. जिले में लगातार चौथे दिन की शुरूआत घनी धुंध के साथ हुई। कोहरे के कारण लोग घरों से देरी से निकल पाए। वाहन चालक भी जरूरी होने पर ही घरों से निकले। लोग देर तक घरों में दुबके रहे। जिले भर में शीतलहर चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सर्दी में गलन और बढ गई। शीत के कारण लोगों के शरीर में झुरझुरी बनी रही। लोग भारी गर्म कपड़ों के लबादों में नजर आए। मावठ के कारण मौसम में नमी बनी रही। सड़कें शनिवार को भी गीली रही। शनिवार को अधिकतम तापमान पिछले दिन की अपेक्षा एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान १९ डिग्री से बढ़कर २० डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में ८ डिग्री रहा। सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। सूर्य देव दिनभर बादलों की ओट से लुकाछिपी करते रहे। १० बजे तक आसमान साफ नहीं था। कभी बादल छा जाते तो कभी बादल छंट जाते। इसके बाद दोपहर एक बजे बाद धूप निकली। धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठिठुराने वाली सर्दी में बच्चे काफी परेशान नजर आए। बारिश से सड़कों पर कीचड़ बना हुआ है। सर्दी के कारण लोग अपने घरों को जल्दी लौटने लगे। शहर के खोमचे और फुटपाथ पर बाजार लगाने वाले लोगों को जल्द अपना काम बन्द कर घरों को लौटना पड़ गया। वाहन चालकों को कोहरे व मावठ के कारण अपने वाहनों की गति धीमी रखनी पडी। चालक दिन में भी हैड़ लाइटें चलाकर सड़कों से गुजरे।

Home / Baran / Baran–लगातार चौथे दिन कोहरे में लिपट कर आई सुबह, तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी, शीत लहर जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो